- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Drinking Water, Sanitation System Completely Spread Rajendra Singh, Sabalgarh Block President Accuses Nagar Palika Parishad
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सबलगढ़ में नालियों से बहती गंदगी।
मुरैना की नगर पालिका परिषद सबलगढ़ द्वारा बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। इस समय सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं सबलगढ नगर पालिका द्वारा शहर में पानी व सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी लापरवाही की जा रही है। यह बात ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र सिंह जादोन ने पत्रकारों से रविवार को कही।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका में प्रशासक के पद पर आईएएस अंकिता धाकरे के होने के वावजूद, कस्बेे के प्रत्येक वार्ड में गन्दगी पसरी हुई है। उन्होंने बताया कि पंद्रह माह पहले जब, राज्य शासन ने नगरपालिका परिषद को खत्म कर उनके स्थान पर प्रशासक के रूप में एसडीएम को नगर पालिका का भार सौंपा था, तब कस्बे की जनता को यह उम्मीद बंधी थी कि शायद अब हालात सुधरेंगे ओर जनता को स्वच्छ पानी एवं सफाई सहित व्याप्त अनियमितताओ पर रोक लगेगी। लेकिन एसडीएम अंकिता धाकरे ने आज तक नगर पालिका की तरफ पलटकर नही देखा। पंद्रह माह में परिषद कार्यालय में जाकर सात दिन भी नहीं बैठी।
जलावर्धन योजना ठप
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि शहर में जलावर्धन योजना ठप पड़ी हुई है। नलों में 7 दिन में एक बार पानी आ रहा है,वो भी जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से बदबू दार गन्दा पानी आता है। वार्ड क्र.9,10,11 से निकलने वाले गंदे पानी का निकास पिपरघान रोड पर बने नाले में है। यह नाला लबालब गन्दगी व कीचड़ से भरा हुआ है, कई महीनों से सफाई न होने से स्थिति बहुत गम्भीर है। सड़क पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगरपालिका का कचरा वाहन कई दिनों से कचरा उठाने भी नहीं आया।
वार्ड नंबर 11 के रहवासी कान्हा शर्मा ने कहा कि काफी समय से हमारे वार्ड में नाले की सफाई नहीं हुई है, आम रास्ते पर कचरा बिखरा पड़ा है, लेकिन नगरपालिका की तरफ से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।