बुरहानपुर के बड़गांवमाफी में दूसरे दिन भी डायरिया पेशेंट मिले: ट्यूबवेल के पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि; प्रशासन का दावा- अब स्थिति कंट्रोल में – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर के बड़गांवमाफी में दूसरे दिन भी डायरिया पेशेंट मिले:  ट्यूबवेल के पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि; प्रशासन का दावा- अब स्थिति कंट्रोल में – Burhanpur (MP) News

सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की।

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर स्थित बड़गांवमाफी गांव में आज (गुरुवार) डायरिया के 5 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को भी 17 मरीज मिले थे।

.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पानी की जांच करवाई। रिपोर्ट में ट्यूबवेल के पानी में बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पीएचई कार्यपालन यंत्री प्रतापसिंह बुंदेला ने बताया कि विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लिए थे।

जिला महामारी अधिकारी रविंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति एक ट्यूबवेल से होती है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी की आपूर्ति से डायरिया फैला था। अब स्थिति ठीक है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत और सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने गांव का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। डायरिया से पीड़ित पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, खांसी, शुगर और बीपी की समस्याएं भी पाई गई हैं।

देखिए तस्वीरें…

जेसीबी से ट्यूबवेल के आसपास फैली गंदगी साफ कराई गई।

इस ट्यूबवेल से गांव में जल वितरण होता है जिसमें बैकटीरिया पाया गया।

इस ट्यूबवेल से गांव में जल वितरण होता है जिसमें बैकटीरिया पाया गया।

ग्राम पंचायत भवन में मरीजों का उपचार करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

ग्राम पंचायत भवन में मरीजों का उपचार करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

Source link