राजस्थान रॉयल्स दो जीत के साथ पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है (PTI)
राजस्थान रॉयल्स अभी तक खेले गए अपने 6 मैचों में से 2 जीत के साथ पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है. ऐसे में उसकी कोशिश सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने की है.
यह भी पढ़ें : IPL 2021: धोनी की टीम के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच IPL 2021 Points Table: हार के बावजूद टॉप पर बरकरार चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए बाकी टीमों का हाल नए कप्तान के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद वहीं हैदराबाद भी राजस्थान के खिलाफ नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है. फिलहाल टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर कर रहे थे. सनराइजर्स हैदराबाद का इस सत्र में प्रदर्शन बेहद खराब है. हैदराबाद की टीम को छह मुकाबलों में पांच बार हार मिली है. यह टीम आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है.