35 गेंद में शतक ठोकने वाले युवा का शोर… 12 साल में रणजी डेब्यू, 14 की उम्र में पटना में बजा डंका

35 गेंद में शतक ठोकने वाले युवा का शोर… 12 साल में रणजी डेब्यू, 14 की उम्र में पटना में बजा डंका


14 साल के वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोंइंग भारत के हर कोने में देखने को मिलती है. लेकिन जब वह बिहार में बल्ले के साथ दस्तक देते हैं तो इस युवा बल्लेबाज को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है. ऐसा ही नजारा पटना में हुए रणजी मैच में देखने को मिला जहां वैभव भले ही बल्ले से फ्लॉप थे, लेकिन फिर भी आईपीएल के सबसे तेज शतक ठोकने वाले इस बल्लेबाज का शोर सबसे तेज देखने को मिला. फैंस ने उनके लिए नारे लगाए और उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया. ये नजारा अरुणाचल प्रदेश और बिहार के बीच रणजी मुकाबले में देखने को मिला था.

बिहार ने जीता मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को महज 3 दिन में रौंद दिया. बिहार की एक-इनिंग और 165 रन से जीत के बाद सैकड़ों फैंस स्टेडियम के पास खड़े होकर अपने घर के हीरो को देखने के लिए बेताब थेय 14 साल के इस क्रिकेट जादूगर ने मैच के बाद बाउंड्री रोप्स की ओर कदम बढ़ाए, मुस्कुराते हुए और अपने फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया. इस दौरान लोग “जय हो बिहार के लाला” के नारे लगाने लगे, तो सूर्यवंशी ने भी हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया.

Add Zee News as a Preferred Source


सूर्यवंशी बने उपकप्तान

इस मैच में सूर्यवंशी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 14 रन पर आउट हो गए, लेकिन उनके आसपास का जो उत्साह था वह कम नहीं हुआ. बिहार ने इस सीजन के पहले दो मैचों के लिए सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया है, जबकि साकिबुल गनी टीम के कप्तान हैं. महज 14 साल में इतने बड़े मंच पर सूर्यवंशी को उपकप्तानी संभालने का मौका मिला. बिहार, जो पिछले सीजन में बिना किसी जीत के प्लेट ग्रुप में relegated हो गया था अब सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें लगाए हुए है. 

ये भी पढे़ं.. गली क्रिकेट से वेटर बन गया क्रिकेटर… ISPL से चमक गई किस्मत, रिंकू सिंह जैसी है कहानी

12 की उम्र में रणजी डेब्यू

पटना के वैभव ने 2023-24 सीजन में सिर्फ 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया था. जिसके बाद से ही तब से उनकी प्रगति काफी तेज रही है. 13 साल की उम्र में, वह आईपीएल का अनुबंध पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2025 सीजन के लिए साइन किया था. फिर उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जमाया और 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया. हालांकि, सूर्यवंशी पूरे सीजन के लिए बिहार के लिए नहीं खेल सकते क्योंकि वह भारतीय अंडर-19 विश्व कप टीम में जगह बनाने की उम्मीद में हैं, जो अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया का दौरा करेगी.



Source link