SRH vs RR: आईपीएल के 28वें मुकाबले में राजस्थान बनाम हैदराबाद
नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 28वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियसम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी. हैदराबाद की टीम से डेविड वॉर्नर की पत्ता कट गया है. हैदराबाद की टीम में वॉर्नर, सिद्धार्थ कौल और जगदीश सुचित की जगह मोहम्मद नबी, अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और शिवम दुबे को आराम देते हुए कार्तिक त्यागी और अनुज रावत को मौका दिया है. सनराइजर्स के कोच टॉम मूडी ने कहा कि आज के मैच में डेविड वॉर्नर को प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया है. हम सिर्फ दो विदेशी बल्लेबाज ही टीम में रख सकते थे. केन विलियमसन और जॉनी बेयरस्टो अच्छा कर रहे हैं. कप्तानी से हटाने के बाद वॉर्नर का क्या महसूस कर रहे हैं. इससे जुड़े सवाल पर मूडी ने कहा कि उनके लिए ये फैसला काफी हैरान और निराश करने वाला था. हर खिलाड़ी खुद को साबित करना चाहता है और इसके लिए पूरा जोर लगाता है. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 13 मुकाबले हुए हैं. इसमें राजस्थान ने छह बार और हैदराबाद ने सात बार जीत हासिल की है. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के बीच डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विलियमसन टीम का भाग्य बदल पाते हैं या नहीं. रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स ने छह में से एक मैच में जीत दर्ज की है. रॉयल्स अंकतालिका में सातवें और सनराइजर्स सबसे नीचे आठवें स्थान पर है.
यह भी पढ़ें:डेविड वॉर्नर से कप्तानी छिनने से मांजरेकर नाराज, विटोरी भी बोले- फैसला चौंकाने वाला धोनी की टीम के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), अनुज रावत, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, केदार जाधव, मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा.