- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Drunken Husband Had Dispute With Wife At Night, After Seeing The Woman Hanging On The Noose In The Room, The Body Came Down, The Police Took The Husband Into Custody
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजेंद्र नगर पुलिस ने घर पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लिया है। रात में नशे में धुत पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह पति ने ही पत्नी का शव फंदे से नीचे उतारा था। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्चों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। मृतका पूजा पति संजय निवासी नाथ कॉलोनी है। सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नव विवाहिता का शव घर में पड़ा हुआ है। पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो पाया कि महिला मृत अवस्था में कमरे में पड़ी हुई है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कुछ निशान भी मिले। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
राजेंद्र नगर टीआई अमृता सोलंकी का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। पति को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। बच्चों के भी बयान लिए जा रहे हैं। महिला ने खुद यह कदम उठाया है या फिर उसकी हत्या की गई है। इसी कड़ी पर जांच की जा रही है।
पूरे मामले में सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि पूछताछ मंे उसनका कहना है कि देर रात पति घर पहुंचा था। उसने जमकर नशा कर रखा था। रात में पत्नी से उसका विवाद हुआ था। सुबह उसने देखा कि पत्नी फांसी पर लटकी हुई है। उसने उसे तत्काल नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। 27 साल की पूजा के तीन बच्चे हैं।