कर्फ्यू में चोरी, बेखौफ चोरों ने चलाई गोलियां: दीवार तोड़कर लाखों के गहने, नकदी चोरी, भाग रहे चोरों का पीछा किया तो कर दी फायरिंग, हटते नहीं तो चली जाती जान

कर्फ्यू में चोरी, बेखौफ चोरों ने चलाई गोलियां: दीवार तोड़कर लाखों के गहने, नकदी चोरी, भाग रहे चोरों का पीछा किया तो कर दी फायरिंग, हटते नहीं तो चली जाती जान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Breaking The Wall, Looting Millions, Stealing Cash, Chasing The Runaway Thieves, Firing, If Not Moving, Then They Would Have Died

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीवार तोड़कर घर में घुसे थे चोर

  • महाराजपुरा के बहादुरपुर गांव में हुई वारदात
  • रविवार-सोमवार दरमियानी रात 3 बजे की घटना

दो मकान की दीवार तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। लाखों के गहने, नकदी समेटकर जब वह भाग रहे थे तो उनकी आहट से परिजन की नींद खुल गई। घर के सदस्यों ने चोरों का पीछा किया। इस पर बेखौफ चोरों ने गोलियां चला दीं। मकान मालिक हटता नहीं तो सीने पर गोली लग जाती। इसके बाद वह दहशत में आ गए और चोर भाग गए। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात 3 बजे बहादुरपुर महाराजपुरा की है। कोरोना कर्फ्यू की सख्ती के बीच इस तरह दीवार तोड़कर चोरी फिर फायरिंग बताता है कि चोर या बदमाश इस समय कितने बेखौफ हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर पुत्र बेताल सिंह गुर्जर किसान है। रविवार रात वह परिवार के अन्य सदस्यों साथ अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अचानक अंदर वाले कमरे में बर्तन गिरने की आवाज से उनकी नींद खुली। उन्होंने बाहर निकलकर देखना चाहा तो पता लगा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। कुछ देर खटखटाने व खींचतान करने पर उन्हें दरवाजा साफी से बंधा दिखाई दिया तो दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर छत पर पहुंचे। यहां उनको चार युवक भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर पीछा शुरू किया। दिनेश को पीछे आता देख चोरों ने एक के बाद एक कई फायर कर दिए। फायर भी दिनेश को निशाना बनाकर किए गए थे, लेकिन समय पर वह सामने से हट गए और जान जाने से बच गई। इसके बाद चोरों को दूसरी ओर से घेरा तो वहां भी वह गोलियां चलाते हुए भाग गए।

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान, इसी सूटकेस में रखे थे गहने-नकदी

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान, इसी सूटकेस में रखे थे गहने-नकदी

लौटे तो पता लगा कि दीवार तोड़कर हुई चोरी

इसके बाद जब दिनेश वापस घर लौटे तो देखा कि घर के पीछे की तरफ से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं। उनके घर में रखे जेवरात और रुपए ले गए है। अभी वह अपने घर की जांच कर ही रहे थे कि पता लगा कि पास ही रहने वाले चचेरे भाई रामकेश सिंह गुर्जर पुत्र संतोखी लाल गुर्जर के घर पर भी चोरी हो गई है और चोर उनके घर में भी दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। साथ ही चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

यह सामान गया चोरी

चोर दिनेश सिंह के घर से 50 हजार रुपए नगदी, 5 तौला सोने के गहने के साथ ही अन्य सामान ले गए हैं वहीं रामकेश के घर से 1 लाख 36 हजार रुपए नकद, 4 तौला सोना अन्य अन्य सामान पार कर ले गए है।

कार और बाइक से आए थे चोर

दिनेश सिंह ने बताया कि चोर उनके घर वारदात के लिए एक चार पहिया वाहन व बाइक से आए थे और डोंगरपुर की तरफ भागे हैं। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों या उनके वाहनों के संबंध में कोई सुराग लग सके।

खबरें और भी हैं…



Source link