पिकअप डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला: निवाड़ी के पृथ्वीपुर में बाइक सवार को बचने में दुर्घटना – Niwari News

पिकअप डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला:  निवाड़ी के पृथ्वीपुर में बाइक सवार को बचने में दुर्घटना – Niwari News


निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। टीकमगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

.

यह हादसा पृथ्वीपुर के ग्रामीण बैंक के सामने हुआ। पिकअप चालक ने सड़क पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन बेकाबू हो गया और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।

डिवाइडर से टकराई पिकअप।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि, गाड़ी में सवार तीनों लोगों को मामूली झटका लगा, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने यातायात को सुचारु करने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की गति काफी तेज थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।



Source link