अमरूद-नींबू पौधों से गांवों में बागवानी को बढ़ावा – Guna News

अमरूद-नींबू पौधों से गांवों में बागवानी को बढ़ावा – Guna News



फतेहगढ़| ग्राम झिरी, खड़कपूर और परवाह में अमरूद और नींबू के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर उद्यान विस्तार अधिकारी बामोरी, एके दिवाकर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खुद पौधरोपण किया। किसानों को फलोद्यान विकास, पर्यावरण संरक्षण और आयवर्धन के महत्व की जानकारी दी। दिवाकर ने बताया कि राज योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी को बढ़ावा देना है। इससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इससे योजना के सही क्रियान्वयन की पुष्टि हुई।



Source link