IPL 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. IPL 2026 का मिनी-ऑक्शन 13-15 दिसंबर के बीच हो सकता है. वहीं, फ्रैंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन की लिस्ट 15 नवंबर तक जमा करनी होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस समय IPL 2026 मिनी-ऑक्शन के शेड्यूल और वेन्यू को तय करने में जुटा हुआ है. IPL के पिछले दो सीजन के ऑक्शन दुबई और जेद्दा में आयोजित हुए. अब यह खबर सामने आ रही है कि IPL 2026 का मिनी-ऑक्शन भारत में आयोजित हो सकता है.