केएल राहुल की हुई सर्जरी, आइसोलेशन में रहने पर फिर से IPL बायो-बबल में हो सकते हैं शामिल

केएल राहुल की हुई सर्जरी, आइसोलेशन में रहने पर फिर से IPL बायो-बबल में हो सकते हैं शामिल


पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की सर्जरी हुई है, उनकी जगह टीम की कमान मयंक अग्रवाल संभाल रहे हैं. (PTI)

KL Rahul Surgery : पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान केएल राहुल की सर्जरी मुंबई में हुई और वह सप्ताह भर के आराम के बाद फिर से सभी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल IPL-2021 में पंजाब टीम की कमान संभाल रहे हैं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर और IPL टीम पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) की सर्जरी सफल रही और वह टीम में वापसी कर सकते हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी ने चार्टर्ड विमान से मुंबई भेजा और उनकी लैप्रोस्कोपिक एपेन्डेक्टॉमी (Laparoscopic Appendectomy) कराई गई, जो एक छोटी सर्जरी होती है. माना जा रहा है कि डॉक्टरों ने किंग्स टीम से जुड़े अधिकारियों को बता दिया है कि राहुल एक सप्ताह के आराम के बाद सभी गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकेंगे. किंग्स फ्रेंचाइजी राहुल की क्वारंटीन अवधि को लेकर आईपीएल अधिकारियों से बात कर सकती है. इसके अलावा दूसरे प्रोटोकॉल को निर्धारित करने के लिए परामर्श लेगी जिससे राहुल टीम के बायो-बबल में फिर से शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्हें फिर से खेलना शुरू करने के लिए सभी तरह के नियमों का पालन करना होगा.







Source link