Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संक्रमण के कारण आमजन को आ रही परेशानी को देखते हुए सेवा भारती ने 24 घंटे सहायता के लिए हेल्प डेस्क शुरू की है। जहां फोन कर के व्यक्ति सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प डेस्क कार्यकर्ता शुभम केवलिया ने बताया कि डेस्क पर चार कार्यकर्ता बारी-बारी से सेवा दे रहे हैं। किसी भी समय कॉल आने पर व्यक्ति की परेशानी सुनकर संबंधित विभाग को भेज दी जाती है, जहां से रिस्पांस आने पर तत्काल पीड़ित व्यक्ति को जानकारी दी जाती है।
एक बार रात में 1 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध को इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल ले जाने के लिए उनकी बेटी ने संपर्क किया। डेस्क ने संबंधित टीम से संपर्क कर रात में ही एंबुलेंस का प्रंबध कर उन्हें इंदौर पहुंचाया। ऐसे ही सेना में कार्यरत एक जवान की माता को सीटी स्कैन करवाना था, वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तब हेल्पडेस्क ने उनकी मदद की।