Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाप लेते हुए पुलिस कर्मचारी।
शहरभर में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए एम्बुलेंस में भाप मशीन व पाइप लाइन लगाकर भाप दिलवाई जा रही है। वर्तमान में कोरोना महामारी गंभीर समस्या बनी हुई है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया है।
जिले में लगाए गए कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस शहर समेत जिले में मुस्तैदी के साथ तैनात है। शहर के विभिन्न चौराहों पर जवान अपनी और अपने परिवार की परवाह न करते हुये आपकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी भी कोरोना से ग्रसित रहे हैं। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। इसके लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा द्वारा एक प्रयोग करते हुए पुलिस फोर्स के लिए भाप लेने की व्यवस्था की गई है।
इस व्यवस्था में एक एम्बुलेंस में भाप मशीन तैयार कर उसमें पाइप लाइनें लगवाई गई हैं। यह एम्बुलेंस शहर में जगह-जगह लगाए गए पुलिस के फिक्स पाइंट व मोबाइल वाहनों पर पहुंचती हैं।यहां तैनात जवानों को भाप दिलाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि पुलिस फोर्स कोरोना से सुरक्षित रह सके। गुना पुलिस अधीक्षक की कोरोना नियंत्रण के लिए फील्ड में लगे पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए यह व्यवस्था की है। इससे काफी हद तक पुलिस कर्मचारी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।