Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुना। चाचौड़ा उप जेल में सोमवार एक कैदी ने चादर का फंदा बनाकर अपनी सेल में ही फांसी लगा ली है। चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसने अचानक सुसाइड कर लिया है। मृतक गोलू पुत्र रामस्वरूप (लगभग 22 वर्ष) कुंभराज क्षेत्र का निवासी है। उसे एक दिन पहले ही जेल में कैद किया गया था। जेलर मनीष डाबर के अनुसार, बंदी को कोविड के लक्षण थे इस कारण से उसे आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया था। रविवार को ही उसका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। दिन में जब बैरक में लॉक लग जाते हैं उस समय वह अच्छे से अपनी सेल में था लेकिन बाद में उसने चादर का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया और अपनी जांच आरंभ की है। उल्लेखनीय है कि चाचौड़ा क्षेत्र में चंद दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है इसके पहले चोरी के ही एक मामले में एक कैदी ने बीनागंज चौकी की हवालात में फांसी लगा ली थी। एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। शव रखवा दिया है, कल पोस्टमार्टम होगा।
चोरी के मामले में था वारंट
मृतक कैदी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन उसकी ट्रायल पूरी हो पाती उससे पहले ही उसने खुदकुशी कर ली है। इस मामले की न्यायिक जांच आरंभ हो गई है।