- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Datiya
- In Datia, Miscreants Taunted The Farmer Who Was Going To Remove 90 Thousand From The Bank, First Beaten And Then Looted The Money.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- भांडेर के भिंड रोड स्थित तिगरा रोड की पुलिया पर हुई वारदात
दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के स्थित तिगरा रोड की पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक किसान से कट्टे की दम पर नब्बे हजार लूट की वारदात को अंजाम दिया। किसान से पैसे लूटने से पहले बुरी तरह मारपीट की। घटना सोमवार की शाम की बताई गई। घायल कृषक को भांडेर अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
भांडेर पुलिस के मुताबिक ग्राम तिगरा कलां निवासी बृजकिशोर (63) पुत्र बालाधार लोधी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दोपहर एक बजे अपनी फसल को सोसायटी पर बेचकर अपने पुत्र जगत सिंह लोधी के साथ एसबीआई बैंक गया। यहां बैंक से नब्बे हजार रुपए लेकर वापस आ रहे थे। बैंक से बाहर निकलने किसान का पुत्र जगत सिंह भांडेर में ही रह गया और कृषक बृजबिहारी अपने गांव के ही देवेंद्र परिहार व कड़ोरी परिहार के साथ बाइक से निकल पड़ा। वो अपने घर तिगरा कलां के लिए चल दिए। बाइक देवेंद्र चला रहा था।
बाइक सवार तीनों कृषक बाइक से तिगरा की पुलिया पर पहुंचे तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हाथ में लिए हेलमेट को बृजबिहारी के सिर में मारा जिससे बृजबिहारी, देवेंद्र और कड़ोरी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर बृजबिहारी काे सड़क पर पटककर पीटा। साथ ही कट्टा अड़ाकर 90 हजार रुपए, केशबुक व आधार कार्ड लूट ले गए। तीनों बदमाश घायल हालत में बृजबिहारी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।