दिव्यांग किशोरी के साथ अश्लील हरकत: कॉम्प्लेक्स में रहने वाली किशोरी को ज्यादती की नीयत से पकड़ा, मामला रामनगर चौकी के चीराखदान का; आरोपी गिरफ्तार

दिव्यांग किशोरी के साथ अश्लील हरकत: कॉम्प्लेक्स में रहने वाली किशोरी को ज्यादती की नीयत से पकड़ा, मामला रामनगर चौकी के चीराखदान का; आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • The Teenager Living In The Complex Was Caught With The Intent Of Excesses, The Case Of The Ravine Of Ramnagar Post; Accused Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खंडवा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 45 वर्षीय युवक ने कॉम्प्लेक्स में रह रही दिव्यांग किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर ज्यादती की नीयत से पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मामला रामनगर पुलिस चौकी अंतर्गत चीराखदान स्थित कॉम्प्लेक्स का है। घटना रविवार रात 9 बजे की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पडोस में रहने वाले लक्ष्मण पिता सज्जनलाल (45) ने उसके साथ अश्लील हरकत की। रात के समय ज्यादती की नीयत उसे पकड़ लिया। लक्ष्मण की हरकत के बारे में परिजन को बताया, पुलिस से शिकायत की। सोमवार को कोतवाली थाना जाकर आरोपी पर केस दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़, पॉस्को सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link