अपराध पर शिंकजा: छापेमारी में 28 हजार रुपए की 405 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी जुआ खेलते व अवैध हथियार के साथ पकड़ाए

अपराध पर शिंकजा: छापेमारी में 28 हजार रुपए की 405 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी जुआ खेलते व अवैध हथियार के साथ पकड़ाए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • शुक्रवार को तीन थाना क्षेत्रों में पकड़ी गई अवैध शराब

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब, हथियार व जुआ पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 28 हजार रुपए कीमत की 405 पाव देशी अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को विक्रय करते हुए पकड़ा। पहला मामला रहली थाना क्षेेत्र का है। यहां पुलिस ने पर्रका गांव से सिद्धांत पिता राजू उर्फ पुष्पेन्द्र राजपूत व एक अन्य को 320 पाव देशी अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए बताई जा रही है। दूसरा मामला सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोधी पिपरिया गांव से बहादुर पिता बखत सिंह ठाकुर को 35 पाव देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब साढ़े तीन हजार रुपए है।

तीसरा मामला गढ़ाकोटा क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने सूचना पर गदेरी नदी के पुल के पास से साहिल उर्फ कालू पिता अल्ताफ खां को 50 पाव देशी अवैध शराब विक्रय करते पकड़ा। इन तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा-34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शराब के अलावा बीना पुलिस ने जवाहर वार्ड से सोमलाल पिता सुखलाल अहिरवार व अन्य चार आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। इनसे ताश के पत्ते व 375 रुपए जब्त किए गए। इन पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

शहर के कैंट थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर शास्त्री चौक से 21 वर्षीय वसीम पिता नईम मकरानी निवासी 12 मुहाल सदर को अवैध रुप से हथियार लिए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।



Source link