Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झाबुआ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 6 महीने में पेट्रोल के दाम 14 रुपए और डीजल के साढ़े 13 रुपए बढ़ गए
- लॉकडाउन में स्थिर थी कीमतें, प्रदेश में 28 प्रतिशत टैक्स होने से कीमत ज्यादा
पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शहर में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 92.41 रुपए प्रति लीटर रहे। शहर में पेट्रोल की कीमत पड़ोसी राज्य गुजरात के दाहोद से 10 रुपए 31 पैसे ज्यादा हैं। प्रदेश में पेट्रोल पर टैक्स 28 प्रतिशत होने से कीमतें इतनी ज्यादा है।
हालांकि दूसरे पड़ोसी राज्य राजस्थान से 18 पैसे कम कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये पेट्रोल 95 रुपए प्रति लीटर के दाम को पार कर सकता है। शहर में 6 महीने में पेट्रोल की कीमत 14 रुपए तक बढ़ गई।
हर दिन पेट्रोल की कीमतें तय होने के सिस्टम के बाद सबसे लंबे समय तक लॉकडाउन के दौरान स्थित रहे थे। देश में जून 2017 से डायनेमिक फ्यूल प्राइस मेथड शुरू हुई थी। इसमें तेल कंपनियों को यह अनुमति दी गई थी कि वे पेट्रोल, डीजल की कीमत हर दिन तय कर सकते हैं।
जब से यह डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम चालू हुआ है, तबसे तीन साल में अक्टूबर 2018 में पेट्रोल की कीमत है 90.58 रुपए तक जा चुकी है। सबसे कम भाव 72.50 रुपए रहा है। जब कीमतें 90 रुपए को पार हुई थी तब टैक्स में कमी करके 5 रुपए एक दिन में घटाए गए थे। लेकिन अब फिर से लगातार 90 रुपए से ऊपर कीमत बनी हुई है।
दो राज्य, दोनाें में भाजपा सरकार, पर दाम में भारी अंतर
मध्यप्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद दोनों राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में भारी अंतर है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार है। फिर भी मध्यप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल के दाम लगभग एक जैसे हैं। डीजल के दाम जरूर यहां राजस्थान के मुकाबले दो रुपए के आसपास कम है। लेकिन गुजरात से दो रुपए ज्यादा।