- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 1 Lakh Rupees Were Given To Friend For Daughter’s Wedding, If Asked Back, Friend Tried To Kill Her By Shooting
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- तिघरा थानाक्षेत्र में सोनेराम का पुरा की घटना
खराब समय में दोस्त की मदद करने के बाद एक किसान को जरूरत के समय धोखा ही मिला। किसान ने दोस्त की बेटी की शादी के समय 1 लाख रुपए उधार दिए थे। अब दोस्त से मांगे तो उसने गाली गलौज की। किसान अपने घर आ गया। इससे भी दोस्त का मन नहीं भरा तो वह अपने भाई को लेकर उसके घर पहुंचा और जान लेने की नीयत से फायर कर दिया। किसी तरह किसान ने अपनी जान बचाई। घटना सोमवार को तिघरा के सोनेराम का पुरा की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
तिघरा थाना क्षेत्र के सोने राम का पुरा निवासी रुस्तम सिंह गुर्जर पेशे से किसान है। गांव में ही रहने वाले बनवारी गुर्जर से उसकी पुरानी दोस्ती थी। एक साल पहले बनवारी गुर्जर ने बेटी की शादी की थी और शादी के खर्च में कुछ रुपए कम पड़ने पर रुस्तम से एक लाख रुपए उधार लिए थे। साथ ही वादा किया था कि जल्द ही वापस कर देगा। धीरे-धीरे एक साल बीत गया, लेकिन बनवारी ने रुपए वापस नहीं किए। रुपए वापस तो छोड़ों वह इस सिलसिले में कभी बात भी नहीं करता था। सोमवार को रुस्तम बनवारी के घर पहुंचा और अपने रुपए वापस मांगे। इस पर वह उखड़ गया और गाली गलौज करते हुए कहा कि वह उसके रुपए दे देता,लेकिन इस तरह बार-बार मांगने पर नहीं देगा।
घर पर पहुंचकर किया हमला
दोस्त के रुपए देने से मना करने और झगड़े पर उतर आने के कारण रूस्तम अपने घर वापस लौट आया। इसी समय बनवारी अपने भाई सुरेन्द्र के साथ उसके घर पहुंच गया। यहां फिर रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। यहां पहुंचकर फिर से गाली गलौज की। रुस्तम ने इसका विरोध किया तो बनवारी और उसके भाई सुरेन्द्र ने किसान को निशाना बनाकर गोली चला दी। किस्मत से वह गोली लगने से बच गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो भाग चुके थे हमलावर
गांव में गोलीबारी और हंगामा की सूचना पर तिघरा थाना पुलिस सोनेराम का पुरा में पहुंची तो पता लगा कि वहां से हमलावर फरार हो गए हैं। इस पर तिघरा थाना प्रभारी अवधेश कुशवाह का कहना है कि लेनदेन के विवाद पर फायरिंग हुई है। मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
संक्रमण रोकने सैनिटाइजर की बौछार: कंटेनमेंट जोन में निगम ने संभाला मोर्चा, एक हजार लीटर सैनिटाइजर टैंकर में भरकर बाजारों में कर दी बारिश

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कर्फ्यू में चोरी, बेखौफ चोरों ने चलाई गोलियां: दीवार तोड़कर लाखों के गहने, नकदी चोरी, भाग रहे चोरों का पीछा किया तो कर दी फायरिंग, हटते नहीं तो चली जाती जान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
बाहर निकलने पर मुसीबत में पड़ गई जान: बिना कारण बाहर घूमने वालों पर सख्ती, पकड़कर 25 लोगों के कराए कोरोना सैंपल, सभी निकले निगेटिव, रिपोर्ट नहीं आने तक दहशत में रहे

- कॉपी लिंक
शेयर
-
पेंशन के साथ न मिल जाए कोरोना: दो दिन बाद सोमवार को खुले बैंक, पेंशन लेने उमड़े सीनियर सिटीजन, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

- कॉपी लिंक
शेयर