सड़क हादसा: दूध वाहन लिखी पिकअप पलटी, 274 किलो डोडाचूरा मिला, ड्राइवर संक्रमित मिला, पुलिस स्टाफ की जांच होगी

सड़क हादसा: दूध वाहन लिखी पिकअप पलटी, 274 किलो डोडाचूरा मिला, ड्राइवर संक्रमित मिला, पुलिस स्टाफ की जांच होगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Milk Vehicle Written Pickup Overturned, 274 Kg Dodachura Found, Driver Found Infected, Police Staff Will Investigate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिकअप वैन जिससे डोडाचूरा जब्त हुआ।

  • मांगरोल के पास मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पिकअप पलटी
  • मंदसौर बायपास से पिकअप में डोडाचूरा भरवाया था

पिकअप पर दूध वाहन लिखकर डोडाचूरा की तस्करी कर रहे थे। मांगरोल के पास बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गई। पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपए कीमत का 274 किलो डोडाचूरा जब्त कर जालोर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पिकअप (जीजे 08 एयू 0261) की छत में पार्टिशन कर प्लास्टिक और जूट के कट्‌टों में डोडाचूरा भर रखा था।

ड्राइवर ने पुलिस को बताया पिकअप मालिक ने मंदसौर बायपास से पिकअप डोडाचूरा भरवाया था। पुलिस ने मेडिकल करवाया तो ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण पूछताछ और पकड़ने में शामिल पुलिसकर्मियों के सोमवार को सैंपल होंगे।

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश सास्तिया ने बताया कि मांगरोल फंटे पर पिकअप पलटने की सूचना पर एएसआई जगदीश यादव, आरक्षक अनिल शुक्ला, जितेंद्र राठौड़, लोकपाल के साथ मौके पर पहुंचे तो पिकअप पलटी मिली और आस-पास डोडाचूरा बिखरा हुआ था। पिकअप के आगे-पीछे दूध वाहन लिखा हुआ था।

कंटेनर का छत का हिस्सा खुला हुआ था और पीली शर्ट और काली पेंट पहना युवक पिकअप से सामान निकाल रहा था। पूछताछ में उसने खुद को ड्राइवर और अपना नाम सोहनलाल पिता खेराजराम विश्नोई (35) निवासी हनवंतपुरा तहसील चितलवाना जिला जालौर राजस्थान बताया।

दूध वाहन की छत में बना था पार्टिशन, कंटेनर के अंदर दूध की खाली कैरेट थी

एसआई सास्तिया ने बताया पिकअप के पिछले हिस्से में कंटेनर बना हुआ था और उसकी छत का पार्टिशन बना हुआ था। क्रेन मंगवाकर पिकअप को सीधा करवाया। पीछे का दरवाजा खोलकर देखा तो कंटेनर के अंदर दूध की खाली कैरेट रखी हुई थी। पार्टिशन में प्लास्टिक के छह तथा जूट के चार कट्‌टों में 25-25 किलो डोडाचूरा भरा हुआ था। बोरियों के मुंह सुतली से सिले हुए थे। बिखरे हुए डोडाचूरा को दूसरे जूट के कट्‌टे में भरवाया जो 24 किलो निकला।

मंदसौर से रतलाम आकर राजस्थान जाना बता रहा है ड्राइवर

एसआई सास्तिया ने बताया कि ड्राइवर के पास सिल्वर कलर का मोबाइल फोन और 3600 रुपए जब्त हुए हैं। आरोपी ने बताया पिकअप का मालिक जालौर निवासी भागीरथ पिता सिद्धराम साहू है। मंदसौर बायपास पर उसी ने पिकअप में डोडाचूरा भरवाया है। आरोपी सोहनलाल ने मंदसौर से डोडाचूरा लेकर राजस्थान जाना बताया है परंतु मंदसौर से राजस्थान जाने का रास्ता नीमच होते हुए है। वह रतलाम क्यों आया इसका जवाब नहीं दे रहा है। जब्त डोडाचूरा का सैंपल जांच के लिए भिजवाया है।

खबरें और भी हैं…



Source link