शाजापुर पुलिस शिक्षिका की रिपोर्ट पर ले रही एक्शन।
शाजापुर शहर की एक शिक्षिका ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षिका का आरोप है कि शाजापुर निवासी एक युवक ललित उसे शादी के लिए परेशान कर रहा है और शादी से इनकार करने पर एसिड फेंकने व जा
.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह निछमा में अध्यापिका हैं और रोजाना बस से आवागमन करती हैं। आरोपी ललित काफी समय से उसे परेशान कर रहा है और बार-बार शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पहले 15 फरवरी 2025 को भी इसी संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
शिकायत के अनुसार, पिछले पंद्रह दिनों से आरोपी नियमित रूप से शिक्षिका के स्कूल आने-जाने के समय उसका पीछा कर रहा था। 14 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग पांच बजे ललित ने काछीवाड़ा पर उसका पीछा करते हुए कहा कि उसकी शादी तय हो चुकी है, लेकिन वह उसे किसी और से नहीं होने देगा। पीड़िता ने उससे बात करने से इनकार कर दिया था।
दो दिन पहले दी धमकी
इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9:35 बजे पीड़िता अपने पिता के साथ बस स्टैंड पर थी। पिता को रवाना करने के बाद जब वह एटीएम के पास जा रही थी, तभी ललित ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और धमकी दी कि अगर उसने किसी और से शादी की तो उसे जान से मार देगा या उस पर एसिड फेंक देगा।
इस घटना से घबराकर पीड़िता स्कूल के लिए बस पकड़कर चली गईं। उन्होंने शाम तक यह बात परिवार को नहीं बताई, ताकि वे चिंतित न हों। हालांकि, बाद में जब उन्हें पता चला कि आरोपी ने यह बात उनके होने वाले ससुराल तक भी पहुंचा दी है, तो पीड़िता ने अपने परिवार को सूचित किया और पिता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।