सागर में बदला मौसम का मिजाज: बादल छाने और हवाएं चलने से गिरा दिन का तापमान, गर्मी से मिली राहत, आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हवा-आंधी चलने की संभावना

सागर में बदला मौसम का मिजाज: बादल छाने और हवाएं चलने से गिरा दिन का तापमान, गर्मी से मिली राहत, आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हवा-आंधी चलने की संभावना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Day Temperatures Dropped Due To Cloud Cover And Winds, Relief From Heat, Possibility Of Thunderstorms In The Next 24 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हवाओं के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही जारी। 

  • ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बदला मौसम, आगामी चार दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, वातावरण में घुली ठंडक

उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में इस समय एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। वहीं द्रोणिका लाइन बनी हुई है। इन्हीं सिस्टमों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते सागर के मौसम का मिजाज बदला है। रविवार से ही सागर जिले में बादलों की आवाजाही जारी है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप-छांव का दौर जारी रहा। धूलभरी हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक रही।

बादल छाने और हवाएं चलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को दोपहर के समय सागर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में 32 फीसदी नमी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बादल छाने और बौछारें पडऩे से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगामी करीब चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। सक्रिय सिस्टमों के असर से वातावरण में नमी आ रही है।

इसके साथ ही सागर जिले के कुछ हिस्सों में आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ करीब 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन रात का तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link