14 माह से कोरोना के लिए कर रहे हवन: वेद मंत्रों से जब हवन होगा तो जरूर मिलेगी राहत, सतयुग में कोई इलाज नहीं था, केवल वेद मंत्रों से ही हर बीमारी का इलाज होता था, यह कहना है चंदन सिंह नरवरिया का

14 माह से कोरोना के लिए कर रहे हवन: वेद मंत्रों से जब हवन होगा तो जरूर मिलेगी राहत, सतयुग में कोई इलाज नहीं था, केवल वेद मंत्रों से ही हर बीमारी का इलाज होता था, यह कहना है चंदन सिंह नरवरिया का


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • There Will Definitely Be Relief When There Is A Havan With Veda Mantras, There Was No Cure In Satyuga, Only Veda Mantras Used To Cure Every Disease, This Is To Say That Chandan Singh Narvariya

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैनाएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हवन करते चंदन सिंह नरवरिया

  • पिछले वर्ष चंदन सिंह की दोनों पुत्रियों ने किया था लगातार हवन, अब माता-पिता कर रहे हवन

मुरैना(पोरसा)वैदिक संस्कृति जब लोप होने लगती है तब इस धरती पर प्राकृतिक आपदाएं आना शुरू हो जाती है। कोरोनावायरस नामक बीमारी भी एक बहुत बड़ी आपदा है, जो उम्र का लिहाज नहीं करती है। आज, लगातार लोगों की मृत्यु हो रही है। यह कहना है कस्बे के चंदन सिंह नरवरिया का, जो पिछले 14 महीनों से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए हवन कर रहे हैं।

चंदन सिंह नरवरिया ने बताया कि हमको अपने धर्म के प्रति आस्थावान होना चाहिए, इसका जीता जागता उदाहरण है कि सतयुग और त्रेता युग में किसी भी बीमारी का कोई इलाज नहीं था केवल वेद मंत्रों से ही हर व्यक्ति अपनी बीमारी एवं प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति पाता था।

पिछले साल दोनों बेटियों ने किया था हवन
इससे पहले उनकी दोनों पुत्रियों अर्चना एवं मनीषा जो कि कन्या गुरुकुल रुड़की हरियाणा की छात्राएं हैं, ने गत वर्ष मार्च 2020 में वेद मंत्रों के साथ घर पर ही हवन यज्ञ शरु किया था। उसके बाद दोनों पुत्रियां अपनी शास्त्री की शिक्षा के लिए अपने गुरुकुल रुड़की चली गई है। उसके बाद से यज्ञ का कार्य उनके पिता चंदन सिंह नरवरिया एवं मां लीला देवी नरवरिया द्वारा लगातार यज्ञ किया रहा है। चंदन सिंह नरवरिया का कहना है कि यज्ञ में वेदों के वह मंत्र बोले जाते है, जिससे प्राकृतिक आपदा एवं सभी प्रकार की बीमारियां से मुक्ति मिल सके। इस यज्ञ हवन को आज 1 साल 2 महीने हो चुके है।

खबरें और भी हैं…



Source link