मौसम विभाग ने आज कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है।
बैतूल में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कुछ हिस्सों में 0.10 इंच बारिश का अनुमान लगाया है। वातावरण में 83 फीसदी नमी है, लेकिन केवल 20 फीसदी बारिश की संभावना है।
.
जिले में अब तक वार्षिक बारिश के कोटे का 32.84 फीसदी पानी गिर चुका है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बारिश घोड़ाडोंगरी में 24.13 इंच दर्ज की गई, जो औसत का 56 प्रतिशत है। 9 जुलाई को 1.91 इंच बारिश के बाद बारिश कम हो गई। 10 जुलाई को 0.16 इंच, 11 जुलाई को शून्य, 12 को 0.07 इंच, 13 को 0.04 इंच और 14 को 0.19 इंच बारिश हुई।
पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा जिले की औसत वार्षिक वर्षा 42.67 इंच है। इस साल अब तक 14 इंच बारिश हुई है। यह पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है। बैतूल में 10.15 इंच बारिश दर्ज की गई, जो पिछले साल से 0.93 इंच कम है।
बांध के सभी गेट बंद वर्तमान तापमान 28 डिग्री के आसपास है। बुधवार को ये 29.2 डिग्री तक पहुंचा था। सतपुड़ा बांध क्षेत्र में अब तक 20.59 इंच बारिश हुई है। बांध का जल स्तर 1430 पर बनाए रखने के लिए सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को खोले गए 5 गेट आज सुबह बंद कर दिए गए हैं, जिससे तवा में जलस्तर कम हो रहा है।