IPL भी पाकिस्तान सुपर लीग की राह पर?: 6 खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने पर PSLरद्द हुई थी, IPL में अब तक 7 खिलाड़ी संक्रमित

IPL भी पाकिस्तान सुपर लीग की राह पर?: 6 खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने पर PSLरद्द हुई थी, IPL में अब तक 7 खिलाड़ी संक्रमित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वरुण चक्रवर्ती ग्रीन पास लेकर बायो बबल से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान वे संक्रमित हुए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन कोरोना महामारी की चपेट में आता दिख रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण सोमवार को होने वाला KKR बनाम RCB मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। IPL में अब तक का घटनाक्रम काफी हद तक पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के पिछले सीजन जैसा रहा है। 6 खिलाड़ियों समेत 8 लोगों के संक्रमित होने के कारण PSL को स्थगित करना पड़ा था। IPL-2021 में शुरुआत से लेकर अब तक 7 खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं।

वरुण और वॉरियर से पहले नीतीश राणा, अक्षर पटेल, डेनियर सैम्स, एनरिक नॉर्खिया और देवदत्त पडिक्कल भी पॉजिटिव हो चुके थे। हालांकि, ये सभी लीग शुरू होने से पहले पॉजिटिव हुए थे और उस वक्त आइसोलेशन में थे।

PSL में बायो बबल से बाहर आए थे खिलाड़ी, IPL में वरुण ग्रीन पास लेकर निकले थे
पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी टीम के कोच डेरेन सैमी और कप्तान वहाब रियाज बायो सिक्योर बबल का उल्लंघन करते हुए टीम के मालिकों से मिलने चले गए थे। IPL में KKR के वरुण चक्रवर्ती भी बायो बबल से बाहर आए। वरुण हालांकि आधिकारिक ग्रीन पास लेकर स्कैन कराने गए थे। लेकिन माना जा रहा है कि उसी दौरान उन्हें संक्रमण हुआ है। संक्रमण उनसे फिर वारियर को हुआ। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इन दोनों के अलावा अन्य टीम के अन्य सभी खिलाड़ी निगेटिव हैं।

PSL में भी पहले एक मैच ही स्थगित किया गया था, बाद में लीग रोकनी पड़ी
जिस तरह IPL में अभी KKR Vs RCB मैच टालना पड़ा है उसी तरह PSL में भी शुरुआत में एक मैच को ही स्थगित करने की कोशश की गई थी। लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं हुआ और आखिरकार पूरी लीग स्थगित करनी पड़ी। चर्चा है कि IPL के बाकी बचे मैच किन्हीं दो वैन्यू पर ही आयोजित किए जाएं। PSL में भी चर्चा हुई थी कि सभी मैच लाहौर में करा दिए जाएं। लेकिन, यह संभव नहीं हो पाया था।

KKR के साथ मैच खेलने से डर रहे दूसरी टीमों के खिलाड़ी
सूत्रों के मुताबिक KKR के दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद अन्य टीमों के खिलाड़ी केकेआर के साथ खेलने को लेकर डर रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के सामने एक बड़ी चुनौती आ सकती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link