PBKS की को-ओनर प्रीति जिंटा ने लोगों से भी कोरोना के खिलाफ जंग में मदद करने की अपील की है. (Preity Zinta Instagram)
एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स टीम (PBKS) की को-ओनर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भी कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आईं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम एक एनजीओ के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स (Oxygen Concentrators) मुहैया कराएगी.
निकोलस पूरन भी मदद के लिए आगे आए तीन दिन पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की कमाई का कुछ हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से जूझ रहे भारत के लिए दान देने का फैसला किया था. ट्विटर पर जारी वीडियो में पूरन ने लोगों से अपील की थी कि अगर आप टीका लगवा सकते हैं तो कृपया इसे करिये, मैं अपने हिस्सा का काम करूंगा. इसमें भारत के लिए प्रार्थना जारी रखने के साथ इस संकट से उबरने के लिए अपने आईपीएल वेतन का एक हिस्सा दान करूंगा. यह भी पढ़ें :
IPL 2021: टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान- टीम में होगा बदलाव पूरन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने भी आक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि अब भी कई अन्य देश महामारी से प्रभावित हो रहे हैं. लेकिन भारत में मौजूदा स्थिति बेहद गंभीर है. मैं इस मुश्किल स्थिति में आर्थिक मदद के साथ जागरूकता लाने में अपनी भूमिका निभाऊंगा.