- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Police Are Threatening People Who Take Milk And Vegetables, Drenching The Fourlane And Selling Liquor In The Precincts
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिसे जितनी चाहिए मिल जाएगी, अंग्रेजी शराब के दाम डेढ़ गुना तक ज्यादा
काेराेना कर्फ्यू के चलते लाेगाें के जीवन से जुड़ी कुछ चीजाें के अलावा बाकी सब बंद चल रहा है। आपकाे किराना भले ही न मिले, लेकिन ठेके बंद हाेने के बावजूद शराब आसानी से उपलब्ध हाे रही है। कहीं ढाबाें ताे कहीं शराब दुकान और अहाताें के आसपास से चाेरी छिपे देशी-अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। दैनिक भास्कर की टीम साेमवार काे ग्राहक बनकर ऐसी ही कुछ स्थानाें पर पहुंची।
फाेरलेन के एक चर्चित ढाबा के पास में ही देशी और अंग्रेजी दाेनाें तरह की शराब उपलब्ध कराई जा रही थी। जिसे जितनी जरुरत उतनी मिल रही, बशर्ते दाम ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। अंग्रेजी शराब ताे डेढ़ गुना ज्यादा रेट मंे बेची जा रही है। यही हाल शहर और आसपास की अन्य शराब दुकानाें और अहाताें में दिखी। सिंधी काॅलाेनी के आसपास ताे एक काॅल पर पऊआ उपलब्ध हाे रहा है।
यहां न कोरोना का डर और न ही सख्ती दिखाने वाली पुलिस
स्टिंग-1; स्थान-फाेरलेन सत्यम ढाबा के पास
यहां टपरे के पीछे तीन युवक खड़े दिखे।
– टपरे के पास पहुंचे ताे एक युवक ने पूछा कितने चाहिए। जल्दी बाेलाे।
इसी बीच कुछ और लाेग शराब लेने आ गए। वे एक साथ 3-4 क्वार्टर खरीदकर ले गए।
हमने एक क्वार्टर खरीदा। 100 रुपए के क्वार्टर से 130 रुपए दिए।
जब युवकाें से पूछा कि इंग्लिस मिलेगी।
वे बाेले बाजू में चले जाओ।
स्टिंग-2; स्थान-फाेरलेन, सत्यम ढाबा के पास दूसरी जगह
- हमने अपने एक साथी काे ढाबा के पास लगे बेरिकेट्स के पास भेजा।
- यहां पहुंचते ही सामने से एक युवक आता है और पूछता है कि काैन सी चाहिए।
- हमने उससे ब्लेंडर मांगी ताे बाेला एक क्वार्टर 500 का है। एक रुपए भी कम नहीं हाेगा।
- हमने उससे कहा कि शादी के लिए इंतजाम करना है। कितनी उपलब्ध करा दाेगे।
- युवक बाेला कि जितनी चाहिए ले जाओ। अभी बहुत स्टाॅक है।
- यहां से एक क्वार्टर खरीदकर साथी आ गया।
स्टिंग- 3; स्थान- गढ़पहरा कुड़ारी शराब दुकान
- टीम फाेरलेन से गढ़पहरा कुड़ारी के पास स्थित शराब दुकान पहुंची।
- दुकान ताे बंद थी, लेकिन बाजू में ही एक गुमटी चल रही थी। कई लोग बिना की डर से शराब खरीदकर ले गए।
- वहां माैजूद शख्स से पूछा-मिलेगी?
- वह बाेला- प्लेन मिलेगी, लेकिन 150 रुपए की देंगे।
- कुछ कम करने काे कहा ताे बाेला- 160 तक की बेच रहे हैं।
स्टाॅक खत्म है, एक-दाे दिन में मिलेगी
भगवानगंज के एक बड़े अहाते के पीछे से देसी-अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। जब टीम वहां पहुंची ताे पता चला कि कुछ देर पहले यहां एसपी का मूवमेंट हुआ। फिलहाल बंद है। शाम तक मिलेगी। इसी तरह शहर के शास्त्री वार्ड, संत कंवरराम वार्ड, करीला व आसपास के क्षेत्र में देसी शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। शराब उपलब्ध कराने वाले एक शख्स काे माेबाइल नंबर मिला। उसे काॅल किया ताे बाेला कि अभी स्टाॅक खत्म है। एक-दाे दिन में जितना चाहिए मिल जाएगा।
यूपी की शराब खपाई जा रही
फाेरलेन के ढाबाें, अहाताें और शराब दुकानाें के आसपास से यूपी की शराब खपाई जा रही है। सिराेंजा में भी देसी शराब एक टपरे के पीछे से उपलब्ध कराई जा रही है। लंबे समय से यहां शराब माफिया सक्रिय है।
जानकारी भेजें, मैं पुलिस भेजकर कार्रवाई कराता हूं।
शराब दुकानें बंद हैं। चाेरी छिपे शराब बेचे जाने की शिकायतें मिली हैं। आबकारी अधिकारी अस्वस्थ्य हैं। मैं पुलिस भेजकर कार्रवाई कराता हूं। मुझे फाेटाे व जानकारी भेज दें।
– दीपक सिंह, कलेक्टर सागर