IPL 2021: डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में खिताब जीता था. (PTI)
नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तीन दिन पहले डेविड वॉर्नर (David Warner) को कप्तानी से हटा दिया. उनकी जगह न्यूजीलैंड के केन विलियमसन(Kane Williamson) को नया कप्तान बनाया गया. वॉर्नर को हटाने के पीछे की वजह आईपीएल 2021 (IPL 2021) में टीम का खराब प्रदर्शन रहा. 2016 की चैम्पियन टीम इस सीजन में आखिरी स्थान पर है. वॉर्नर को कप्तानी से हटाने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हुए मैच में भी टीम से ड्रॉप किया गया. ऐसा टीम कॉम्बिनेशन का हवाला देकर किया गया. लेकिन टीम मैनेजमेंट का ये फैसला भी हैदराबाद के काम नहीं आया. क्योंकि राजस्थान ने उसे 55 रन से हरा दिया. वॉर्नर को टीम से बाहर करने से कई दिग्गज हैरान हैं. इसमें पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक (Murali Kartik) भी शामिल हैं. उन्होंने भी वॉर्नर को टीम से बाहर रखने पर कड़ी नाराजगी जताई है. कार्तिक से एक ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकार मेलिंडा फेरेल ने सनराइजर्स के कप्तान के रूप में वॉर्नर को हटाने के बारे में पूछा. इस सवाल के जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा कि वॉर्नर को हटाना वाकई चौंकाने और बेतुका फैसला है.
वॉर्नर को ड्रॉप करना हैरान करने वाला फैसला: कार्तिक मेलिंडा ने कार्तिक से पूछा कि वॉर्नर को रिप्लेस करने का फैसला अच्छा, खराब या हास्यास्पद है?. इस पर कार्तिक ने कहा कि मेल पहले तो उन्हें रिप्लेस करना सीधे-सीधे हैरान करने वाला है. लेकिन सबसे मजेदार बात ये है कि उन्हें ये कहते हुए ड्रॉप किया गया कि वो टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं हो पा रहे थे. क्या वाकई ऐसा था. जो अब तक आपका सबसे बेस्ट खिलाड़ी थी. आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतर खिलाड़ियों में से एक. अचानक ही टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं हो पा रहा. वो भी कई साल खेलने के बाद. ये बात मुझे समझ नहीं आई.
पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक डेविड वॉर्नर को टीम से ड्रॉप करने पर हैरान हैं. (Murali kartik twitter)
‘क्या सचिन, लारा ने वॉर्नर को हैदराबाद टीम में रिप्लेस किया’ कार्तिक ने आगे लिखा कि हैदराबाद टीम मैनेजमेंट का ऐसा सोचना है कि हम किंडरगार्डन के बच्चे हैं और हमें उनकी ये बात समझ नहीं आई. आखिर कब वॉर्नर टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं हुए. उन्हें कौन रिप्लेस कर रहा. क्या सचिन, लारा, सर गारफील्ड सोबर्स या सर विव. क्या ये खिलाड़ी वॉर्नर की जगह टीम में आ रहे हैं?
मुरली कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए. (murali kartik twitter)
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को क्वारंटीन होने का दिया आदेश! कोरोना संक्रमित KKR के इस खिलाड़ी की पत्नी है डॉक्टर, बहन कर रही मरीजों का इलाज आईपीएल के 14वें सीजन में हैदराबाद ने सात मैच खेले हैं और उसे सिर्फ एक में जीत मिली है. पिछले पांच मैच में से सनराइजर्स को चार में हार का सामना करना पड़ा है.