आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है (Kevin Pietersen/Twitter)
IPL 2021: आईपीएल 2021 के स्थगित हो जाने के बाद केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भारत को जूझता देखना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला है, क्योंकि मैं इस देश से बहुत प्यार करता हूं.
बता दें कि आईपीएल ने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से हर तरह के प्रयास करेगा. आईपीएल में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आईपीएल ने कहा, ‘‘यह मुश्किल समय है विशेषकर भारत में और हमने कुछ सकारात्मकता और खुशी लाने की कोशिश की लेकिन अब जरूरी है कि टूर्नामेंट निलंबित किया जाए और हर कोई इस मुश्किल दौर में वापस अपने परिवार और प्रियजनों के पास चला जाए.’’ उसने कहा, ‘बीसीसीआई आईपीएल 2021 में भाग ले रहे भागीदारों की सुरक्षित वापसी के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगा.’’ आईपीएल को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर, 1000 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांगऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने फैसले का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों की वापसी के लिए बीसीसीआई की योजना पर भरोसा जताया. उधर ऑस्ट्रेलिया ने साफतौर पर कहा कि भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक लगे प्रतिबंध में वह कोई रियायत नहीं देगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने संयुक्त बयान में कहा, ”हम 15 मई तक भारत से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध के ऑस्ट्रेलिया सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं और किसी रियायत की मांग नहीं करेंगे.’’