कोरोना कर्फ्यू और सख्त: सब्जी, फल विक्रय के साथ उठावने और विवाह भी प्रतिबंधित

कोरोना कर्फ्यू और सख्त: सब्जी, फल विक्रय के साथ उठावने और विवाह भी प्रतिबंधित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में शुरू किया गया नया वार्ड।

रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 पार निकल जाने के बाद बुधवार से कोरोना कर्फ्यू और सख्त हो जाएगा। इसमें चलित सब्जी और फल बेचने के साथ उठावने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इतना ही नहीं विवाह कार्यक्रमों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मंगलवार को कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। बाकी व्यवस्था 28 अप्रैल को जारी गाइडलाइन के अनुसार ही रहेगी। बता दें कि वर्तमान में चल रहा कोरोना कर्फ्यू 7 मई की सुबह 6 बजे तक चलेगा। बावजूद इसके अगर कोरोना कर्फ्यू खत्म होने पर शहरवासियों को 10 मई को ही राहत मिलेगी क्योंकि 8 व 9 मई को शनिवार और रविवार होने से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।

  • 7 मई सुबह 6 बजे तक चलने वाले कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
  • 8 व 9 मई को शनिवार और रविवार का लॉकडाउन होने से अब 10 मई को राहत मिलने की उम्मीद

कोरोना कर्फ्यू की नई पाबंदियां

  • विक्रेता चलित रूप से भी सब्जी और फल नहीं बेच सकेंगे। अभी उन्हें सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक की छूट मिली हुई थी।
  • दवाई और मेडिकल उपकरण बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों को छोड़कर बाकी सभी कर्फ्यू चलने तक बंद रहेगी।
  • विवाह पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब तक वर-वधु पक्ष के 10-10 लोगों की उपस्थिति में शादी करने की छूट मिली हुई थी।
  • चलित उठावना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अब तक 10 व्यक्तियों की अनुमति दी गई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link