चौकीदार के घर चोरी: खिड़की के सरिए ताेड़कर घुसे बदमाश, चोरों ने 30 हजार रुपए चुराए

चौकीदार के घर चोरी: खिड़की के सरिए ताेड़कर घुसे बदमाश, चोरों ने 30 हजार रुपए चुराए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चौकीदार के घर की खिड़की के सरिए निकाल घुसे थे बदमाश।

  • दूधतलाई की घटना, निर्माणाधीन अस्पताल की चौकीदारी में लगा हुआ था

कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंगलवार को दिनदहाड़े दूध तलाई स्थित चाैकीदार नेपाली परिवार के घर की खिड़की के सरिये तोड़कर घुसे बदमाश ने पेटी में रखे 30 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना मंगलवार दोपहर 12 से रात 8 बजे के बीच की है।

फरियादी शेर बहादुर उर्फ शेरा ने बताया कि मेरे पड़ोस में निर्माणाधीन अस्पताल का काम चल रहा है। जिसकी मेरा पूरा परिवार चौकीदारी करता है। मंगलवार दोपहर 12 बजे मैं अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्य की देखरेख में लगा हुआ था। पास ही मेरा घर है, कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे ही घर में चोरी हो जाएगी।

इसलिए बेफिक्र दिनभर अस्पताल में लगा रहा। रात 8 बजे जब हम परिवार सहित पहुंचे तो दरवाजे के बाजू वाली खिड़की के दो सरिए टूटे हुए थे और कमरे के अंदर पेटी, कपड़े, बिस्तर व अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था। शेरा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बीसी खुली थी। इसके अलावा कुछ पैसे जोड़कर रखे थे।

कुल मिलाकर 30 हजार रुपए पेटी में रखे हुए थे। जो कि बदमाश अपने साथ ले गया। फरियादी शेर बहादुर ने तत्काल मोघट थाना पुलिस को शिकायत की, जिस पर उप निरीक्षक चंद्रशेखर काड़े मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया। उन्होंने फरियादी को आश्वासन दिया कि बुधवार सुबह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर मामले की जांच आगे बढ़ाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link