जनता कोरोना कर्फ्यू और सख्त: दूध-सब्जी मिलने का समय तय, शादी पर भी रोक के साथ शनिवार-रविवार पूर्ण लॉकडाउन, जिले में 826 नए संक्रमित मिले, 52 के जले शव, 3 वेटिंग में

जनता कोरोना कर्फ्यू और सख्त: दूध-सब्जी मिलने का समय तय, शादी पर भी रोक के साथ शनिवार-रविवार पूर्ण लॉकडाउन, जिले में 826 नए संक्रमित मिले, 52 के जले शव, 3 वेटिंग में


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Time To Meet Milk And Vegetables, Complete Ban On Saturday Sunday With Ban On Marriage, 826 New Infected People Found In The District, Burnt Bodies Of 52, 3 In Waiting

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में कोरोना को लेकर अब और सख्ती होगी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को कलेक्टर ने जनता कोरोना कर्फ्यू को और सख्त बना दिया। अब दूध व सब्जी वालों की टाइमिंग निर्धारित करने के साथ शादी पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का सब-कुछ बंद रहेगा।

मंगलवार को 4412 संक्रमितों में 826 स्वस्थ्य मिले। वहीं 830 स्वस्थ हुए। हालांकि रोज की तरह मंगलवार को भी चौहानी मुक्तिधाम सहित अन्य मुक्तिधाम व कब्रिस्तानों में 52 के शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत जलाए गए। तीन के शव वेटिंग में रखने पड़ गए। अब बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हाेगा।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जारी आदेश में बताया कि बुधवार से सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक ही दूध मिल पाएगा। सात बजे तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगेगा। इस दौरान सब्जी वालों को ठेला लगाकर गली-मोहल्ले में नहीं बेच पाएंगे। वहीं शनिवार व रविवार को पूरी तरह से सब कुछ बंद रहेगा।

किराना दुकानों व होटल-रेस्टोरेंट आदि से सप्लाई होने वाली होम डिलीवरी पर भी रोक रहेगी। वीकेंड के दो दिनों में सभी प्रकार की खेल गतिविधियों और साइक्लिंग आदि पर भी रोक लगाई गई है। जबकि विवाह पर रोक लगा दी है।
वकीलों व न्यायालय के क्लर्कों को जारी होंगे पास
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति को वकीलों और न्यायालय के क्लर्कों को घर से कार्यालय आने-जाने का पास जारी करेंगी। इसके लिए बार एसोसिएशन के माध्यम से नाम भेजना अनिवार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनुविभागीय दंडाधिकारियों को पास जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिकवरी रेट 86.63 प्रतिशत हुआ
जिले में रिकवरी रेट में लगातार सुधार दिख रहा है। मंगलवार शाम छह बजे तक प्राप्त 4412 सेम्पल की जांच रिपोर्ट में 826 नए संक्रमित मिले। वहीं 830 लोग ठीक हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार 17 हो गई। इसी तरह ठीक होने वालों वालों की संख्या भी 34 हजार 668 हो चुकी है। 8 मौतों के बाद कुल आंकड़ा 455 का पहुंच गया। जिले में जहां 5715 एक्टिव केस हैं। वहीं 2030 सस्पेक्टेड केस हैं। 80 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं 3441 लोग घरों में इलाज करा रहे हैं।

मोक्ष संस्था द्वारा शव का अंतिम संस्कार करते हुए।

मोक्ष संस्था द्वारा शव का अंतिम संस्कार करते हुए।

प्रशासन के दावे से उलट 52 शव जले
प्रशासन के आंकड़े में भले ही 8 मौतें हुई, लेकिन शहर में मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार 52 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। तीन शव वेटिंग में थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। 39 शवों का अंतिम संस्कार चौहानी में हुआ। इसमें मोक्ष संस्था ने 23 का अंतिम संस्कार किया। वहीं तिलवारा में 10, ग्रेब्यार्ड बिलहरी में तीन शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link