पाक गेंदबाज का बड़ा आरोप, कप्तान के करीबी होने पर ही मिलते हैं टीम में मौके

पाक गेंदबाज का बड़ा आरोप, कप्तान के करीबी होने पर ही मिलते हैं टीम में मौके


जुनैद खान ने पाकिस्तान क्रिकेट पर बड़ा आरोप लगाया है (M junaid khan/Instagram)

जुनैद खान ने कहा, ”अगर आपके कप्तान और टीम प्रबंधन के साथ अच्छे रिश्ते हैं तो भी आपको सभी प्रारूपों में खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके मिलेंगे.”

कराची. राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान (Junaid Khan) का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan) में भविष्य को लेकर खिलाड़ी असुरक्षित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय टीम में अधिकतर खिलाड़ियों को तभी पर्याप्त मौके मिलते हैं, जब वे कप्तान और टीम प्रबंधन के करीबी होते हैं. पाकिस्तान की ओर से 22 टेस्ट, 76 वनडे और आठ टी20 मैचों में लगभग 190 विकेट चटकाने वाले जुनैद को मई 2019 के बाद देश की किसी भी प्रारूप की टीम में जगह नहीं मिली है. जुनैद खान ने ‘क्रिकेटपाकिस्तान.कॉम’ वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, ”अगर आपके कप्तान और टीम प्रबंधन के साथ अच्छे रिश्ते हैं तो भी आपको सभी प्रारूपों में खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके मिलेंगे.” उन्होंने कहा, ”अगर आपके उनके साथ करीबी रिश्ते नहीं हैं तो आप अंदर और बाहर होते रहोगे.” IPL रद्द होने पर बोले शोएब अख्तर, हर दिन 4 लाख केस आ रहे हैं, ये तमाशा नहीं हो सकता जुनैद को मलाल है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ”मैं तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा था. मैं ब्रेक की मांग करता था लेकिन मुझे आराम नहीं दिया गया. इसके बाद ऐसा समय आया जब मेरे साथ रिश्ते खराब हो गए और पसंद तथा नापसंद के कारण मेरी अनदेखी की गई. मैं प्रदर्शन कर रहा था लेकिन मुझे उचित मौके नहीं दिए गए.”जुनैद खान ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में हसन अली के बाद दूसरा सबसे सफल गेंदबाज होने के बावजूद उन्हें 2019 विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि उन्हें शुरुआत में टीम में जगह दी गई थी. 2019 में हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम की कप्तानी सरफराज अहमद के हाथों में थी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम बुरी तरह असफल रही थी. IPL 2021: विदेशी खिलाड़ी कैसे लौटेंगे घर? जानें किस देश ने क्या लगाया है प्रतिबंध बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान फिलहाल बाबर आजम हैं. 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्‍यू करने वाले 26 साल के बाबर आजम को 2020 में अजहर अली से कप्तानी छीन कर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था. बाबर को इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे और टी20 की कप्तानी सौंपी जा चुकी थी. इस तरह वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं.







Source link