- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Bullion Market Closed Due To Corona Curfew, But Prices Continue, Gold Prices Crossed Rs 49 Thousand Per Ten Grams
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से भाव में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आगे भी तेजी बनी रहेगी।
- चांदी के भाव में तेजी, चांदी के भाव 70 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेवाली बढ़ने से बढ़े भाव
कोरोना कर्फ्यू से सराफा बाजार बंद है लेकिन सोने के भाव में तेजी जारी है। मंगलवार सोने के भाव में 650 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 49,050 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा व्यापारियों के मुताबिक सराफा बाजार भले ही बंद है। लेकिन अतंरराष्ट्रीय स्तर पर लेवाली बढ़ने से भाव में तेजी है। आगे भी भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही निर्भर रहेंगे।
सोमवार को सोने के भाव 48,400 रुपए प्रति दस ग्राम थे लेकिन मंगलवार को जब अंतरराष्ट्रीय बाजार खुले तो भाव में 650 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 49,050 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। लंबे समय बाद सोने के भाव में इतनी तेजी आई है।
एक महीने पहले भी इस भाव पर सोना बिक चुका है। इसके बाद इसके भाव में गिरावट आई थी और भाव 48 हजार रुपए के आसपास ही चल रहे थे। अब इसमें फिर तेजी शुरू हो गई है और भाव फिर 49 हजार रुपए के पार पहुंच गए हैं।
इधर चांदी के भाव में भी तेजी
सोने के भाव का सपोर्ट चांदी के भाव को भी मिल रहा है मंगलवार को चांदी में 700 रुपए प्रति किलो की तेजी आई और भाव 70,200 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। जबकि पहले इसके भाव 68 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास ही चल रहे थे। अब इसमें भी 68 हजार रुपए प्रति किलो का स्तर तोड़ दिया है।
आगे क्या : सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा है। इससे यहां तो सोने की लेवाली इतनी नहीं है लेकिन दुनिया की बात करें तो कई देश में लॉकडाउन खुल गया है। इससे वहां लेवाली निकलने से भाव में तेजी है। इससे सोने के भाव ने 48 हजार के स्तर को पार कर लिया है।
वहीं चांदी की बात करें तो चांदी ने भी 68 हजार रुपए प्रतिकिलो का स्तर छू लिया और 70 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकना शुरू हो गई है। सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि सराफा बाजार तो बंद है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से भाव में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आगे भी तेजी बनी रहेगी।