- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Protest News; BJP Party Dharna Against Mamata Banerjee TMC Party Over West Bengal Violence
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश कार्यालय में बीजेपी का
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की गुंंडागर्दी, हिंसा और तोड़फोड़ के खिलाफ बीजेपी ने धरना दिया। भोपाल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की अनुवाई में बीजेपी के नेता सांकेतिक धरने पर बैठे। बीजेपी का आरोप है कि 2 मई को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्याकर्ताओं ने बंगाल में हिंसा की और बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। सको लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव के पश्चात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और हत्याएं की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब हजारों पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्याएं कर दी गई हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में धरना दे रही है। पार्टी का दावा है कि धरना-प्रदर्शन का यह आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जा रहा और इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इस धरने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या एक बार में 20 से अधिक नहीं है।