- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Coronavirus News; Former Bjp Vice president Vijesh Lunavat Passes Away
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लुणावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वे कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे और उनका भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा- यह झकझोर देने वाली दुखद खबर है।
झकझोरने वाली वाली दुखद खबर है
सदैव सब के सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले @BJP4MP के पूर्व उपाध्यक्ष भाई
श्री #विजेश_लुणावत जी अचानक हमसे
विदा हो गए हैं
कुछ देर पहले ही हृदयाघात ने उन्हें
हमसे छीन लिया ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे pic.twitter.com/7rquzKVtPF
— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) May 5, 2021 >
.@BJP4MP के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। pic.twitter.com/9o5gQ1Ga8I
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2021
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लुणावत चुनाव प्रबंधन में माहिर माने जाते थे। वे बीजेपी की जावंली टीम के सदस्य रहे। शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान लुणावत ने सत्ता और संगठन में तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन वे पिछले समय से बीमार चल रहे थे। लुणावत के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- हमारे साथी विजेश लूनावत जी एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया।