- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Enthusiast About Vaccine Reached Youth Center At 7 Am, Gwalior’s First Vaccine Was Given To 30 year old Ritu
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर में वैक्सीन का पहला ड
- JAH में बनाए गए थे 18+ उम्र वालों के लिए सेंटर
- युवाओं में दिखा जोश, सभी को लगी कोवैक्सीन
बुधवार को 18 से 44 साल के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। शहर के दहशत भरे माहौल के बीच वैक्सीन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। वैक्सीनेशन 9.30 बजे शुरू होना था, लेकिन युवा सुबह 7 बजे से ही JAH स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच गए थे। गर्म मौसम और तेज धूप में सेंटर के बाहर लाइन लगाकर खड़े नजर आए। ग्वालियर में 18+ उम्र वालों सबसे पहली वैक्सीन थाटीपुर के मयूर मार्केट निवासी 30 वर्षीय रितु अग्रवाल को लगी है। वैक्सीनेशन के बाद रितु ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह वैक्सीन लगवाने के बाद काफी खुश हैं। इस महामारी का यही सबसे सटीक इलाज है। अपने जैसे अन्य युवाओं को उनको यही संदेश है कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं।
JAH में 18+ उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन से पहले धूप में दूर-दूर तक लग गई लाइन
इस समय ग्वालियर में कोरोना संक्रमण को लेकर बुरा हाल है। हर दिन से 1100 से 1200 नए संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि 40 से 50 लोगों की हर दिन मौत हो रही है। लोग ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी से भी जान गंवा रहे हैं। इसलिए बुधवार (5 मई) से 18+ उम्र वालों के लिए वैक्सीन के दरवाजे खोले गए हैं। बुधवार को वैसे तो जिले में 79 सेंटर बनाए गए थे, लेकिन 18+ उम्र वालों के लिए JAH ही एक मात्र सेंटर था। यहां सुबह 7 बजे से ही युवाओं की लम्बी लाइन देखने को मिली। मौसम गर्म होने के कारण सुबह से ही तेज धूप थी। JAH प्रबंधन ने धूप से लोगों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए थे। सुबह से ही युवा और बुजु्र्ग अलग-अलग लाइन से धूप में खड़े नजर आए।
लगा टीका चेहरे पर राहत की मुस्कान
जिले का पहला टीका 30 साल की रितु अग्रवाल को लगा। वह व्यवसायी हैं। वैक्सीन को लेकर वह काफी उत्साहित नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से 18+ उम्र वालों को वैक्सीन लगने का इंतजार कर रही थीं। 28 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन ओपन होने पर रजिस्ट्रेशन करा लिया था। पर स्लॉट एक दिन पहले ही लाइन ओपन होने पर बुक किया था। उनको रजिस्ट्रेशन से लेकर सेंटर तक कोई परेशानी नहीं हुई है, लेकिन सेंटर के बाहर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी और सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं होता दिखना थोड़ा चिंताजनक लगा।
दूसरा डोज अनुभव अग्रवाल को
जिले का दूसरा डोज जिले के अनुभव अग्रवाल को लगा है। यह थाटीपुर में रहते हैं। उनका कहना था कि वैक्सीन सभी को लगवाना चाहिए। इस आपदा के दौर में यह कोरोना वायरस का सबसे सटीक बचाव है। वैक्सीन लगी होगी तो आपका ही बचाव होगा। उन्होंने सभी युवाओं से अपील भी की है कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करें।
अगस्त 2020 में कोविड आने के बाद काफी परेशानी हुई थी मंंगल दंपती ने लगाया टीका
कोविड ने बहुत दर्द दिया है
दौलतगंज निवासी 32 वर्षीय शुभम मंगल और उनकी पत्नी 31 वर्षीय अनुभूति अग्रवाल ने भी वैक्सीन लगवाई है। उनका कहना था कि अगस्त 2020 में वह कोविड का दंश झेल चुके हैं। पूरा परिवार ही वायरस की चपेट में आ गया था। अनुभूति का कहना था कि हम जानते हैं वह कठिन समय हमने कैसे काटा था। वायरस वापस अटैक न करे इसलिए पहले ही दिन वैक्सीन के लिए 28 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। अब वैक्सीन के बाद अच्छा लग रहा है। अब महससू हो रहा है कि हम सुरक्षित हैं।
वैक्सीन के लिए यह करना होगा
- 18+ उम्र वाले जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं पर स्लॉट बुक नहीं हो पाया है तो उनको एक छोटी सी प्रोसेस से फिर गुजरना पड़ेगा। इसके बाद ही उन्हें शेड्यूल और सेंटर मिल सकेगा। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। इस तरह आप अपना सेंटर पा सकते हैं।
- जो भी पात्र पहले से दर्ज हैं उन्हें selfregistration.cowin.gov.in जाना होगा।
- वेबसाइट पर आकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP आएगा उसे भी डालना होगा।
- फिर शेड्यूल में जाकर जो भी नजदीक का सेंटर या अपनी चॉइस के आधार पर सेंटर और स्लॉट में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- कोई व्यक्ति पहले से रजिस्टर्ड नहीं है उसे इसी वेबसाइट पर फिर से पूरी प्रोसेस करनी पड़ेगी।