- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Immunization Outside PWD Rest House Has Started Long Line Of Youth Since Morning, 100 Youth Will Be Vaccinated On The First Day
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर टीकाकरण कराने पहुंचे युवा
- जिले मैं सिर्फ एक ही केंद्र में किया जा रहा है वैक्सीनेशन
छिंदवाड़ा। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं का टीकाकरण आज से प्रारंभ हो गया। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही युवाओं के टीकाकरण का आगाज हुआ टीकाकरण केंद्र के बाहर युवाओं की लंबी लाइन देखी गई । नगर के एकता पार्क के सामने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के बाहर सुबह से ही युवाओं की कतार लगने लगी थी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी डॉ प्रमोद वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया की टीकाकरण कराने के लिए 100 युवाओं ने पंजीयन कराया है, जबकि टीकाकरण कराने के लिए केंद्र के बाहर पंजीकरण न कराने वाले युवाओं की भी भीड़ देखी गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही यहां वैक्सीनेशन कार्य जारी रहेगा।
एक ही सेंटर में होगा वैक्सीनेशन
18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को सिर्फ छिंदवाड़ा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। वर्तमान में पूरे जिले में सिर्फ एक ही टीकाकरण केंद्र बनाया गया है स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में विकास खंड स्तर पर भी युवाओं का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो जाएगा।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है, आदेश आने के बाद टीकाकरण केंद्र बढाये जायंगे।