- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The First Vaccine In Indore Ankit Srivastava, The Youth Reached The Center At 8 In The Morning, But The System Was Such That Even The First Vaccine Could Not Be Administered Till 10 O’clock.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहला टीका लगवाने वाले अंकित श्रीवास्तव।
18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ सौ लोगों को ही वैक्सीन लगाया जा रहा है। पहले दिन के टीकाकरण के लिए सिर्फ एक ही केंद्र नगर निगम मुख्यालय काे बनाया गया है। वैक्सीनेशन के लिए जिन 100 लाेगाें ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वे ताे सुबह 8 बजे से ही पहुंचा शुरू हाे गए, लेकिन सुबह 9 बजे से हाेने वाला वक्सीनेशन सुबह 10 बजे तक भी शुरू नहीं हाे पाया। सबसे पहला टीका अंकित श्रीवास्तव काे लगना है।
सुबह 8 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।
इंदाैर में 18 से 44 साल वालों काे टीका लगाने के लिए लंबे समय से बड़े स्तर पर तैयारी चल रही थी। पहले ही दिन करीब पाैने 400 सेंटराें से इसकी शुरुआत की तैयारी थी। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण केंद्रों की सूची भी जिला प्रशासन को भेज दी गई है, लेकिन वहां से केंद्रों के नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसकी एक वजह यह भी है कि विभाग के पास वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। इसलिए 5 व 6 मई को सिर्फ सौ-सौ वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके बाद तीन-तीन हजार लगाएंगे। 30-30 केंद्रों के बाद 44 केंद्र बनाए जाएंगे।
इंदौर में आज केवल 100 को ही वैक्सीन लगेगी।
वैक्सीनेशन को लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया से कुछ सवाल
- सवाल- अब तक कितने लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
- जवाब- यह बता पाना मुश्किल है। कुल रजिस्टर्ड लोगों की सूची हमारे पास अभी नहीं है।
- सवाल- 18 साल से 44 साल के लोगों के लिए कितने सेंटर्स बनाएंगे ?
- जवाब – अभी सेंटर्स की संख्या तय नहीं हुई है। पहले दिन एक ही सेंटर बनेेगा। इसके बाद सेंटर्स की संख्या बढ़ा कर 30-30 सेंटर्स करेंगे। हितग्राही के पास पहले दिन विकल्प नहीं है लेकिन जब सेंटर्स की संख्या बढ़ेंगी तब मनपंसद सेंटर चुनने का विकल्प रहेगा।
- सवाल – जो सेंटर अलॉट होगा, वहीं जाना होगा?
- जवाब – हां
- सवाल – 45 साल से अधिक के लोगों के लिए और दूसरे डोज के लिए कितने सेंटर्स होंगे।
- जवाब – उनके लिए दो सौ सेंटर्स रहेंगे।
- सवाल- 18 साल से 45 साल से अधिक उम्र के कुल कितने लोगों को वैक्सीन लगना है?
- जवाब – 18 लाख
- सवाल – वैक्सीन का कितना स्टॉक है
- जवाब – कोविशील्ड के 38 हजार डोज और को-वैक्सीन के 53 हजार डोज स्टॉक में है।
टीकाकरण के लिए एक ही सेंटर बनाया गया है।
इंदौर में 1817 नए कोरोना मरीज मिले, 7 की मौत, 582 ठीक हुए
मंगलवार को शहर में 1817 नए संक्रमित मिले, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,930 पर जा पहुंची है। कुल पॉजिटिव मरीज 1 लाख 19 हजार 902 हो गए हैं। हालांकि 1 लाख 5 हजार 796 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी हो चुके हैं। मंगलवार को ही 582 मरीज ठीक होकर घर लौटे। शहर में कोरोना संक्रमण से अब तक 1176 की मौत हो चुकी है।