18 प्लस वैक्सीनेशन का श्रीगणेश: होशंगाबाद की शिल्पा को लगा पहला डोज, 8 बजे से टीकाकरण केंद्र पहुंचे युवा, आधे घंटे देरी से पहुंची वैक्सीन, केंद्र के बाहर लंबी कतार, दिव्यांग भी नहीं पीछे

18 प्लस वैक्सीनेशन का श्रीगणेश: होशंगाबाद की शिल्पा को लगा पहला डोज, 8 बजे से टीकाकरण केंद्र पहुंचे युवा, आधे घंटे देरी से पहुंची वैक्सीन, केंद्र के बाहर लंबी कतार, दिव्यांग भी नहीं पीछे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Shilpa’s First Dose Of Hoshangabad, Youth Reached Vaccination Center From 8 Am, Half An Hour Delayed Vaccine, Long Queues Outside The Center, Divyang Also Not Back

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने को लेकर उत्साह।

18 से 44 साल की आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का श्रीगणेश बुधवार 5 मई से हो गया। टीकाकरण केंद्र पर आधे घंटे देरी से वैक्सीन लगी। होशंगाबाद जिले में पहला टीका सुबह 9.35 बजे शिल्पा सैनी को लगा।

होशंगाबाद में वैक्सीन के लिए शासकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल इतवारा बाजार को केंद्र बनाया गया। सुबह 8 बजे से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। करीब एक घंटे में लंबी कतार लग गई। टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। दिव्यांग हेमंत साहू भी इस उत्साह में पीछे नहीं रहे। सुबह 9 बजे से वैक्सीनेशन शुरू होना था। वैक्सीन आधे देरी से पहुंचने के कारण 09.35 बजे पहला टीका लगा पाया। दूसरा टीका सुबोध जैन, तीसरा शशांक पालीवाल, चौथा गुंजन पालीवाल को लगा। एएनएम सोनिया जाटव, सुपर वाइजर आशा नोरिया, सीएचओ दीपिका ओझा, बेरोनिका बारिक, टीकाकरण कर रहे व बीईओ विनीत सराठे व्यवस्था देख रहे है।

लंबी कतार लगी हो चस्पा की लिस्ट

सुबह करीब 8 बजे से केंद्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले 18 से 44 साल उम्र के युवा आना शुरू हो गए। स्कूल परिसर में करीब 100 से ज्यादा लोगों की लाइन लग गई। 1 मई के रजिस्ट्रेशन कराने वाले भी पहुंचे। जिससे भीड़ अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 मई को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले टॉप 100 लोगों की सूची लगाई गई। जिनके नाम थे, उन्हें ही टीका लगाने के निर्देंश मिले। जिनके नाम नहीं थे। वे वापस चले गए।

पहला टीका लगवाने के बाद क्या बोली शिल्पा

होशंगाबाद में शिल्पा सैनी ने पहला टीका लगवाया।

होशंगाबाद में शिल्पा सैनी ने पहला टीका लगवाया।

होशंगाबाद की 30 वर्षीय शिल्पा सैनी ने कहा मैं खुशनसीब हूं कि मुझे पहला टीका लगा। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों से अपील है कि वे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाकर खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रहे। टीकाकरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनकर आएं। टीके को लेकर दिमाग में कोई भ्रम न रखे। कोरोना संक्रमण से लड़ने की हमें ताकत मिलती है।

सप्ताह में चार दिन ही लगेगी डोज

18 प्लस वर्ग के वैक्सीनेशन को लेकर बनाए प्रोग्राम में 5 से 15 मई तक डोज लगेंगे। जिसमें से सप्ताह में केवल चार दिन डोज लगेंगे। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन के डोज लगेंगे।

जानिए कहां किस दिन कितने लगेंगे डोज

होशंगाबाद : 5, 6 मई को 100-100, 8, 10 मई को 250-250 और 12,13 और 15 मई को 360-360 वैक्सीन के डोज लगाने की तैयारी है।

बैतूल : 5, 6 मई को 100-100, 8, 10 मई को 280-280 और 12,13 और 15 मई को 410-410 वैक्सीन के डोज लगाने की तैयारी है।

हरदा : 5, 6 मई को 100-100, 8, 10 मई को 130-130 और 12,13 और 15 मई को 180-180 वैक्सीन के डोज लगाने की तैयारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link