- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Kirti Gets First Vaccine At 9.30 Pm Due To Crowd Being The Only Center; Violation Of Social Distance, Not Even Screening People
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लगी कतारें
आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद 5 मई बुधवार से 18+ वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे से लोग जिला अस्पताल स्थित सेंटर के बाहर एकत्र होने लगे। एकमात्र वैक्सीनेशन सेंटर होने से यहां लंबी लाइनें लग गई। सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ तो यहां पहुंचे लोगों की स्क्रीनिंग भी नहीं की गई। इधर, पहला टीका 9.30 बजे कीर्ति परिहार को लगा, शिक्षिका कीर्ति ने वैक्सीन के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।
बुधवार को वैक्सीन का पहला डोज लगाने वाली कीर्ति परिहार
5 मई से वैक्सीनेशन को लेकर युवा वर्ग पहले से ही तैयार था। पहले से ही युवाओं ने रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। बुधवार और गुरुवार को सरकार ने एक ही सेंटर पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 8 व 10 मई को 2-2 सेंटर होंगे, इन दो दिनों में 200-200 लोगों को वैक्सीनेशन लगेगी। 12, 13 व 15 मई को 4 सेंटर होंगे। यानि इन तीन दिनों में 400-400 लोगों को वैक्सीन का डोज लगेगा। प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगेगा।
– 8200 डोज की खेप मिली है
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार के अनुसार जिले को 8 हजार 200 डोज कोविशील्ड वैक्सीन के मिले है। इस हिसाब से टीकाकरण कार्यक्रम सतत जारी रहेंगा। अब तक 10 मई तक की बुकिंग हो चुकी है। 12 मई के लिए आज दोपहर 12 बजे के बाद स्लॉट खोले जाएंगे।