Icc Test Ranking: ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा मिला. (AP)
नई दिल्ली. आईसीसी (ICC) ने बुधवार को बल्लेबाजी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की. टॉप-10 में कप्तान विराट (Virat Kohli) कोहली समेत 3 भारतीय इसमें शामिल हैं. इनमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी शामिल हैं. दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. वहीं, पंत अपने टेस्ट करियर की बेस्ट छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. इसके पहले उनकी बेस्ट रैंकिंग 7 थी. दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी कभी भी टॉप-10 में जगह नहीं बना सके थे. विराट कोहली नंबर-5 पर बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट में सिर्फ 172 रन बनाए थे. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है. वे अब 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसका फायदा ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस को हुआ है. तीनों ही बराबर 747 अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट में 280 रन बनाए थे. इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाया. न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन पहले, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लबुशेने तीसरे और इंग्लैंड के जो रूट चौथे नंबर पर हैं.
दोहरा शतक लगाने वाले करुणारत्ने को फायदा टेस्ट में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की मजबूती माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है. पुजारा 14वें और रहाणे 15वें नंबर पर फिसल गए हैं. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा टॉप-20 में कोई भारतीय नहीं है. श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को 4 पायदान का फायदा हुआ है. वे 11वें नंबर पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने पिछले 4 टेस्ट में 519 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक दोहरा शतक और एक शतक भी लगाया.
यह भी पढ़ें: IPL 2021 Suspended: आईपीएल पूरा हो या ना हो, खिलाड़ियों काे सैलरी के पूरे 483 करोड़ मिलेंगे गेंदबाजी में अश्विन नंबर-2 पर कायम गेंदबाजी रैंकिंग की बात की जाए तो टॉप-10 में सिर्फ आर अश्विन ही हैं. वे पहले की तरह नंबर-2 पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टॉप पर हैं. टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑलराउंडर की रैंकिंग की बात की जाए तो इसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.