राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान दो बुकी स्टेडियम में घुस गए थे (PTI)
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 2 मई को खेले गए मुकाबले के दौरान दो बुकी फर्जी तरीके से स्टेडियम में घुसे थे, जिसके बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
यह भी पढ़ें : IPL 2021 स्थगित होने के बाद विराट कोहली लौटे घर, अब अनुष्का के साथ देश की करेंगे मदद बेहद अजीब ढंग से आउट हुआ बांग्लादेशी बल्लेबाज, कमेंटेटर्स भी नहीं रोक पाए हंसी- वीडियो वायरल हालांकि बीसीसीआई की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि टूर्नामेंट को सिर्फ स्थगित किया गया है, कैंसिल नहीं. अब बोर्ड टी20 लीग के लिए नए सिरे से विंडो की तलाश कर रहा है. हालांकि व्यस्त कार्यक्रम काे देखते हुए यह आसान नहीं हाेगा.आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा कि टी20 लीग के बचे 31 मुकाबले वर्ल्ड कप से पहले या बाद में कराए जा सकते हैं. इसके लिए हम विंडो की तलाश कर रहे हैं. जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामलों के कारण आईपीएल को स्थगित करने से बीसीसीआई को लगभग 2500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है. पिछले कुछ दिनों में अहमदाबाद और नई दिल्ली में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई को आईपीएल को स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा.