आईपीएल स्थगित होने के बाद सुरेश रैना ने ट्वीट किया (PTI)
कई खिलाडि़यों और स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल ( IPL 2021 suspended) के इस सीजन को स्थगित कर दिया गया. आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की हुई एक आपात बैठक में इस पर फैसला लिया गया.
यह भी पढ़ें : IPL 2021 Suspended: बीसीसीआई को ब्रॉडकास्टर से नहीं मिलेंगे 1700 करोड़, लेकिन नुकसान और ज्यादा IPL 2021 Suspended: टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप से पहले या बाद में, फैसला होना बाकी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के लक्ष्मीपति बालाजी, माइक हसी सहित 4 लोगों को भी कोरोना हो गया था. मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई. आईपीएल की टीमों में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की हुई एक आपात बैठक में लीग को स्थगित करने का फैसला लिया गया.