IPL: Jos Buttler ने Yashasvi Jaiswal को गिफ्ट किया अपना बल्ला, Twitter पर शेयर की ये Photos

IPL: Jos Buttler ने Yashasvi Jaiswal को गिफ्ट किया अपना बल्ला, Twitter पर शेयर की ये Photos


नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. IPL में खेलने वाले ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी फिलहाल भारत में मौजूद हैं. मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपना बल्ला युवा बल्लेबाज यशसवी जायसवाल को गिफ्ट किया है.

बटलर ने जायसवाल को गिफ्ट किया बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. जोस बटलर ने अपने बल्ले पर खास मैसेज देते हुए लिखा, ‘यश आप अपने टैलेंट का लुत्फ उठाइए, मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं.’

भारत में मौजूद हैं विदेशी खिलाड़ी 

बता दें कि फिलहाल भारत में मौजूद विदेशी खिलाड़ी बीसीसीआई की अनुमति का इंतजार कर रहे है और इंतजाम होते ही वो अपने-अपने देश रवाना हो जाएंगे. इस साल आईपीएल में बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में 64 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी. 

जायसवाल ने इस सीजन में खेले 3 IPL मैच 

यशस्वी जयसवाल ने इस सीजन में केवल 3 IPL मैच खेले थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 32 रनों का रहा था. राजस्थान रॉयल्स के विदेशी खिलाड़ी जोस बटलर, डेविड मिलर, मुस्ताफिजुर रहमान, क्रिस मौरिस फिलहाल भारत में मौजूद हैं.





Source link