MP में पर्याप्त बेड: कोरोना मरीज और परिजन बेड के लिए परेशान हो रहे; हकीकत में कोविड केयर सेंटर में 72% से ज्यादा बिस्तर खाली

MP में पर्याप्त बेड: कोरोना मरीज और परिजन बेड के लिए परेशान हो रहे; हकीकत में कोविड केयर सेंटर में 72% से ज्यादा बिस्तर खाली


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्थित कोविड केवयर सेंटर। – फाइल फोटो

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने और सीसीसी खोले जाने पर रोक लगाई

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी बताई जा रही है, लेकिन हकीकत इससे कहीं इतर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश के अनुसार प्रदेश में संचालिक कोविड केयर सेंटर (CCC) में 72% बेड खाली हैं। सिर्फ 28% बेड भरे हुए हैं। इस कारण अब आगे और CCC नहीं खोले जाएंगे।

NHM मध्यप्रदेश की मिशन संचालक छवि भारद्वाज ने सभी जिला कलेक्टर और अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नए CCC को संचालित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

सार्थक पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलों में पर्याप्त संख्या में बेड हैं। कुल स्वीकृत 16 हजार 417 बेड की तुलना में अभी सिर्फ 4 हजार 635 बेड करीब 28% की बेड भरे हैं। अब जिलों में अलग से और केयर सेंटर खोले जाने की आवश्यकता नहीं है।

अगर इसके बाद भी कहीं जरूरत है, तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। दिशा निर्देशों से बाहर जाकर सेंटर में की जाने वाली अस्थायी नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन या संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं इसके लिए जिम्मेदारी नहीं होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link