अक्षय तृतीया: इस माह 13 मुहूर्त लेकिन एक भी आवेदन नहीं आया, अप्रैल में मुहूर्त कम थे तब आए थे शादी की अनुमति के 200 आवेदन

अक्षय तृतीया: इस माह 13 मुहूर्त लेकिन एक भी आवेदन नहीं आया, अप्रैल में मुहूर्त कम थे तब आए थे शादी की अनुमति के 200 आवेदन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • This Month 13 Muhurta But Not A Single Application Came, In April There Were Less Muhurats, Then 200 Applications For Marriage Permission Came.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में भी सामूहिक विवाह नहीं होंगे।

  • एसडीएम और तहसील कार्यालय से नहीं दी जा रही शादी के लिए अनुमति, इसलिए…

मई के शुभ मुहूर्तों में होने वाली शादियां कोरोना संक्रमण के डर से लोग स्थगित कर रहे हैं। यही कारण है कि जहां अप्रैल में अनुमति के लिए 200 लाेगाें ने आवेदन दिए थे, वहीं इस महीने शादी के 13 मुहूर्त ज्यादा होने के बावजूद एक भी आवेदन नहीं आया। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में भी सामूहिक विवाह नहीं होंगे।

हर साल जिले में सबसे ज्यादा शादियां अक्षय तृतीया पर होती थीं। इस दिन सामूहिक विवाह भी होते थे। काेराेना संक्रमण बढ़ने के कारण इस बार प्रशासन ने आयोजन की अनुमति देना ही बंद कर दिया। आयोजनकर्ता बिना अनुमति के 10 लोगों की उपस्थिति में शादी कर सकते हैं। वह भी बगैर सामूहिक भोज, प्रीतिभोज और बारात निकाले।

सामूहिक विवाह के आयोजन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। साल में मांगलिक व शुभ कार्य के लिए कुछ अबूझ मुहूर्त होते है, उनमें अक्षय तृतीया प्रमुख है। इस दिन मांगलिक अाैर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बहुत कम कार्यक्रम हाेंगे। अप्रैल माह में खंडवा तहसील के 50 परिवार विवाह की तारीख निरस्त करवा चुके हैं। इसमें करीब एक दर्जन शादियां अक्षय तृतीया की ही थी।

कोरोना इफेक्ट : पिछले वर्ष भी नहीं हुए थे समारोह

काेरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल अक्षय तृतीया पर लॉकडाउन था। इस कारण इस अबूझ मुहूर्त में सामूहिक विवाह नहीं हुए थे। इस साल भी कोरोना संक्रमण की वजह से अक्षय तृतीया पर सामूहिक शादी समारोह नहीं होंगे। क्योंकि जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ प्रशासन की सख्तियां ज्यादा हैं।

जानिए शादी के लिए जुलाई तक प्रमुख मुहूर्त

मई : 4, 7, 8, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 29, 30, 31 जून : 3, 4, 5, 6, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 28, 30 जुलाई : 1, 2,, 3, 6, 7, 15, 18

अनुमति देना बंद, 10 लोगों के साथ कर सकते हैं आयोजन

जिला प्रशासन की ओर से शादी की अनुमति देना बंद कर दी है। लोग कोविड-19 के नियमों के तहत घर में ही 10 लोगों की मौजूदगी में आयोजन कर सकते हैं।
-प्रतापसिंह अगास्या, तहसीलदार, खंडवा तहसील

खबरें और भी हैं…



Source link