ऑक्सीजन सिलेंडर का अभाव: सांसें उखड़ती देख सरकारी अस्पताल पहुंचा युवक, कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाकर मरीज को बचाया

ऑक्सीजन सिलेंडर का अभाव: सांसें उखड़ती देख सरकारी अस्पताल पहुंचा युवक, कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाकर मरीज को बचाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Seeing Breathlessness, The Youth Reached The Government Hospital, Carrying Oxygen Cylinders On The Shoulder And Saved The Patient.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाते हुए मुन्नू।

  • खरगोन के बड़वाह से रैफर होकर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को ऑक्सीजन मिलने से मिली राहत

जिला अस्पताल में भर्ती खरगोन जिले के बड़वाह निवासी शकील खान की बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में सांसें उखड़ रही थी। मरीज के सिरहाने रखा हुआ सिलेंडर खाली हो गया था। जरूरत थी भरे हुए सिलेंडर की। परिजन ने इमलीपुरा निवासी मुन्नू बाबू से संपर्क किया। वे तत्काल अस्पताल पहुंचे।

समय बहुत ही कम था। उन्होंने समाजसेवी सुनील जैन व अन्य लोगों को पूरा मामला बताया। फोन पर बात होने के दो मिनट बाद समाजसेवी व पूर्व पार्षद सुनील जैन ने मुन्नू बाबू को फोन पर कहा कि आप खाली सिलेंडर लेकर बोहरा मस्जिद के पीछे आ जाओ।

बोहरा समाज के सैफुद्दीन भामगढ़वाला ने सिलेंडर को तत्काल भरकर अस्पताल के लिए रवाना किया। मुन्नू और उनके साथियों ने अपने कंधे पर सिलेंडर उठाया और वार्ड में लेकर पहुंचे। भरा हुआ सिलेंडर देख मरीज शकील खान की जैसे सांसें वापस लौट आईं हो उन्हें दिली सुकूल मिला।

गौरतलब है कि शहर के ऐसे कई युवा हैं जो कि प्रतिदिन अस्पतालों के चक्कर लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज को इधर से उधर शिफ्ट कराने से लेकर श्मशान व कब्रिस्तान तक शवों को पहुंचाने के लिए मुन्नू बाबू द्वारा अपना वाहन मुफ्त में दिया जा रहा है। उनके द्वारा यह सेवा काफी समय से की जा रही है। पिछले लॉकडाउन में भी मुन्नू ने कई बीमार व जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था।

खबरें और भी हैं…



Source link