पत्नी निकली ब्लैकमेलर!: मेट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी, अगले ही दिन गांव जाकर मांगने लगी 20 लाख; तलाक की अर्जी लगाने पर बोली- शादी तोड़ी तो मरवा दूंगी

पत्नी निकली ब्लैकमेलर!: मेट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी, अगले ही दिन गांव जाकर मांगने लगी 20 लाख; तलाक की अर्जी लगाने पर बोली- शादी तोड़ी तो मरवा दूंगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Three Months Ago, The Marriage Bond Was Tied, Now The Wife Is Threatening Her Husband By Video Calling, The Young Man Has Filed A Petition In The Court To Void The Marriage.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पति ने शादी कैंसिल कराने के लिए कोर्ट में लगाई है याचिका

शादी तोड़ी तो समझ लो तुम्हारी खैर नहीं। न्यायालय में जो शादी शून्य कराने के लिए याचिका लगाई है, उसे वापस ले लो, नहीं तो मरवा दूंगी। यह धमकी पत्नी ने पति को दी है। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के नौगजा रोड की है। धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक थाने पहुंचा। अपनी परेशानी पुलिस अफसरों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों ने तुरंत ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।

इंदरगंज थाना क्षेत्र के नौगजा रोड निवासी विकास पुत्र कमलेश कुमार जैन बीमा एजेंट है। एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी पत्नी नम्रता कुमारी से शादी तोड़ने की याचिका न्यायालय में लगाई है। उसके बाद से ही पत्नी उसे धमका रही है। बुधवार को जब वह घर पर काम कर रहा था, तो नम्रता ने वीडियो कॉल पर धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंचा।

मेट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान

करीब तीन माह पूर्व उसने शादी के लिए मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया। उसके चार दिन बाद ही झारखंड निवासी नम्रता कुमारी ने उससे संपर्क किया। उनके बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद 3 फरवरी को नम्रता व उसने भोपाल में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

एक दिन रही है साथ

पीड़ित ने बताया कि तीन फरवरी को शादी करने के बाद चार फरवरी को नम्रता ने उसे बताया कि वह घर जा रही है। शादी की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही वापस आ जाएगी। इसके बाद उसका कॉल आया। नम्रता ने उसे अपने यहां बुलाया। वह वहां पर पहुंचा, तो रांची रेलवे स्टेशन पर ही नम्रता 10 से 15 साथियों के साथ मिली। उसे लगभग बंधक बनाकर अपने घर ले जाने लगे। उसे धमकी दी कि अगर सही सलामत जाना है, तो घर वालों से पांच लाख रुपए मंगाओ।

पहले से है शादीशुदा

विकास ने बताया कि उसके साथियों में एक युवक उसे नम्रता का पति बता रहा था और शेष अन्य उसके साथी थे। खुद को उनके शिकंजे में फंसा देखकर वह बाथरूम के बहाने वहां से निकला और ऑटो पकड़कर काफी दूर जाने के बाद लिफ्ट लेकर दूसरे शहर पहुंचा और फिर वापस आया।

अब 20 लाख की डिमांड

विवाह विच्छेद का नोटिस भेजने के बाद अब वह धमकी दे रही है। वह 20 लाख रुपए ना देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही है।

इंदरगंज टीआई शैलेंद्र भार्गव का कहना है कि एक युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है। वहीं, पूर्व में पत्नी की शिकायत पर पति पर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link