Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरा खत्म होने से अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पर पहुंचा
राजस्थान में बना चक्रवातीय घेरा खत्म होने से खंडवा सहित आसपास के क्षेत्र में गर्मी का असर बढ़ गया है। साथ ही हवा की गति भी बढ़ गई है। मई में पहली बार अधिकतम तापमान 42.1 व न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक मौसम विभाग में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। वहीं इसके बाद अधिक गर्मी व तेज धूप की संभावना जताई जा रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बुधवार को 42.1 डिग्री तापमान में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घरों में रह रहे लोगों को उमस ने बेचैन किया।
बुधवार को 14 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पश्चिमी हवा चली। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हवा में नमी रही। इससे राहत मिली। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल मई में गर्मी कम है। विगत वर्ष 1 मई को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि 2 को 44.1 डिग्री जो मई का सर्वाधिक तापमान था। विगत 5 मई को 42.1 तापमान दर्ज किया गया था।
आगे क्या- तापमान बढ़ेगा, हल्की बारिश के आसार
जम्मू कश्मीर में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जो कि गुरुवार से मजबूत स्थिति में आ जाएगा। इसके बाद राजस्थान में चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है। इस चक्रवातीय घेरे के कारण 8 व 9 मई को जिले में हल्की बारिश व गरज-चमक के आसार है।